अपडेटेड 31 October 2025 at 23:53 IST
Grah Gochar 2025: बुद्ध और शुक्र बना रहे सबसे शक्तिशाली चालीसा योग, जानें किन 4 राशियों के चमकेंगे किस्मत के सितारे
Budh Shukra Chalisa Yog 2025: साल 2025 में बन रहा बुद्ध-शुक्र चालीसा योग कुछ राशियों के लिए खुशियों की सौगात लेकर आया है। मेहनत और सकारात्मक सोच के साथ अगर आप आगे बढ़ेंगे, तो यह साल आपकी किस्मत के सितारे चमका देगा।
- धर्म और अध्यात्म
- 3 min read

Lucky Zodiac Signs: साल 2025 में ग्रहों की स्थिति कई राशियों के जीवन में बड़ा बदलाव लाने वाली है। इस साल बुद्ध और शुक्र एक साथ मिलकर बना रहे हैं सबसे शक्तिशाली “चालीसा योग”। ज्योतिष के अनुसार, जब ये दोनों शुभ ग्रह एक साथ आते हैं, तो व्यक्ति की बुद्धि, आकर्षण, सौभाग्य और आर्थिक स्थिति में तेजी से सुधार होता है।
31 अक्टूबर 2025 की शाम 07:43 बजे से वैदिक ज्योतिष के दो अत्यंत शुभ और तेजस्वी ग्रह बुध और शुक्र आपस में 40° की कोणीय स्थिति में रहने वाले हैं। इस विशेष स्थित स्थिति को संस्कृत में ‘चालीस योग’ कहा जाता है। आइए जानते हैं किन 4 राशियों के लिए यह समय कितना खास रहने वाला है।
मकर राशि (Capricorn)
मकर राशि वालों के लिए यह साल नई शुरुआत लेकर आएगा। चालीसा योग की वजह से आर्थिक प्रगति और करियर में सफलता के संकेत मिल रहे हैं। बिजनेस में बड़ा मुनाफा हो सकता है। ऑफिस में मेहनत का पूरा फल मिलेगा। परिवार में खुशियां और शांति बनी रहेगी। जो लोग नौकरी बदलने का सोच रहे हैं, उन्हें बेहतर अवसर मिलेंगे।
उपाय: हर शनिवार शनि देव की पूजा करें और काले तिल का दान करें।
Advertisement
तुला राशि (Libra)
तुला राशि के स्वामी शुक्र ग्रह हैं, इसलिए यह योग इनके लिए बेहद लाभकारी रहेगा। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। रुके हुए काम पूरे होंगे और सम्मान बढ़ेगा। प्रेम जीवन में मिठास आएगी और रिश्ते मजबूत होंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और लक का साथ मिलेगा।
उपाय: शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा करें और गुलाबी रंग के कपड़े पहनें।
Advertisement
मिथुन राशि (Gemini)
मिथुन राशि के स्वामी खुद बुद्ध हैं, इसलिए यह योग इनके लिए दोगुना शुभ प्रभाव लेकर आया है। करियर में बड़ी सफलता मिल सकती है। पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षाओं में अच्छे परिणाम आएंगे। कारोबार में नई योजनाएं सफल होंगी। आत्मविश्वास बढ़ेगा और व्यक्तित्व निखरेगा।
उपाय: बुधवार को हरी मूंग का दान करें और गणेश जी की आराधना करें।
कन्या राशि (Virgo)
कन्या राशि वालों के लिए यह योग सौभाग्य और सफलता का संदेश लेकर आया है। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन और नई जिम्मेदारी मिल सकती है। कारोबार में स्थिरता और मुनाफा बढ़ेगा। रिश्तों में समझ और प्रेम बढ़ेगा। सेहत मजबूत रहेगी और मानसिक शांति मिलेगी।
उपाय: हर शुक्रवार को घर में सुगंधित दीपक जलाएं और मीठा दान करें।
चालीसा योग का खास असर क्या होगा?
जब बुद्ध और शुक्र एक साथ शुभ स्थिति में आते हैं, तो व्यक्ति में बुद्धिमत्ता, आकर्षण, रचनात्मकता और भाग्यबल बढ़ता है। यह योग जीवन में धन, सम्मान, प्रेम और नई संभावनाओं के द्वार खोल देता है।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Samridhi Breja
पब्लिश्ड 31 October 2025 at 23:53 IST