Gopashtami 2025 Upay: गोपाष्टमी के दिन गौ माता को जरूर खिलाएं ये 5 चीजें, जीवन के सभी कष्ट होंगे दूर
Gopashtami 2025 Upay: सनातन परंपरा में गोमाता की सेवा और पूजा को अत्यंत ही शुभ और पुण्यदायी बताया गया है। अब ऐसे में इस दिन कुछ ऐसे उपाय हैं, जिसे करने से व्यक्ति को सुख-समृद्धि की प्राप्ति हो सकती है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read

Gopashtami 2025 Upay: कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाया जाने वाला गोपाष्टमी का पर्व गौ माता और भगवान श्रीकृष्ण के प्रति हमारी अटूट श्रद्धा का प्रतीक है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इसी शुभ दिन भगवान श्रीकृष्ण ने पहली बार गायों को चराना शुरू किया था। गौ माता में 33 कोटि देवी-देवताओं का वास माना जाता है, इसलिए गोपाष्टमी के दिन गौ सेवा और उनका पूजन करने से जीवन के सभी दुख-दर्द दूर होते हैं और सुख-समृद्धि का आगमन होता है। अब ऐसे में गोपाष्टमी के दिन गौ माता को ऐसी चीजें हैं, जिन्हें खिलाने से भाग्योदय हो सकता है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।
गौ माता को खिलाएं हरी घास
गौ माता को सबसे प्रिय और उनका मुख्य आहार हरी घास या ताज़ा चारा होता है। इस दिन गौशाला जाकर या अपने आस-पास की गायों को हरा चारा खिलाना बहुत शुभ माना जाता है। हरा चारा खिलाने से बुध ग्रह मजबूत होता है, जिससे बुद्धि, व्यापार और वाणी में वृद्धि होती है। यह बच्चों के जीवन में तरक्की लाने के लिए भी उत्तम है।
गौ माता को खिलाएं गुड़
गोपाष्टमी के दिन गौ माता को गुड़ जरूर खिलाएं। यह बेहद शुभ माना जाता है। गुड़ खिलाने से सूर्यदेव की कृपा प्राप्त होती है और समाज में मान-सम्मान, यश और प्रसिद्धि दिलाता है। इससे आपकी किस्मत चमकती है और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
गौ माता को खिलाएं घी की रोटी
गौ माता को अपने हाथों से रोटी जरूर खिलाएं। आप रोटी में घी जरूर लगाएं। आप रोटी में थोड़ी सी हल्दी भी डाल सकते हैं।
Advertisement
ये भी पढ़ें - Health Benefits: सर्दियों में खा लेंगे ये एक चीज तो नहीं पड़ेंगे बीमार, ठंड के लिए है रामबाण इलाज
गौ माता को खिलाएं चना
गोपाष्टमी के दिन गौ माता को चना जरूर खिलाएं। इससे जीवन में सकारात्मक बदलाव होते हैं और जीवन में किसी भी तरह की कोई परेशानी नहीं आती है।
Advertisement
गौ माता को केले खिलाएं
गोपाष्टमी के दिन गौ माता को केले जरूर खिलाएं। इससे अगर आपके विवाह में किसी तरह की कोई परेशानी आ रही है तो उससे छुटकारा मिल सकता है।