अपडेटेड 22 December 2025 at 08:39 IST
Rashifal: भाग्य का साथ, अपार धन और... आज किन राशियों की लगेगी लॉटरी? जानने के लिए पढ़ें आज का राशिफल
Rashifal: आज का दिन कई राशियों के लिए अच्छा बीतने वाला है। किसी को भाग्य का साथ, तो किसी को अपार धन के लाभ मिलने के आसार हैं।
- धर्म और अध्यात्म
- 3 min read

Aaj Ka Rashifal: आज का राशिफल लव लाइफ, बिजनेस, कार्यक्षेत्र समेत कई घटनाओं के बारे में बताता है। सभी 12 राशियों का दिन कैसा बीतेगा चलिए बताते हैं...
आज का राशिफल (Today’s Horoscope)
मेष राशिफल (Aries Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अच्छा बीतेगा। व्यवसाय में सफलता मिलेगी। सेहत में सुधार होगा। जीवनसाथी और संतान का पूरा सहयोग मिलेगा। किसी दूसरे के मामले में बोलने से बचें। पुरानी गलतियों से सीख मिल सकती है।
वृषभ राशि (Taurus Horoscope)
आज का दिन आपके लिए आय और व्यय में तालमेल बनाए रखने का है। किसी सहयोगी की बात से परेशान हो सकते हैं। भाई-बहनों का पूरा समर्थन मिलेगा। मन की कोई मनोकामना पूर्ण हो सकती है। किसी करीबी से सरप्राइज मिल सकता है।
मिथुन राशि (Gemini Horoscope)
आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। पैतृक संपत्ति मिलने के आसार हैं। आस-पड़ोस में वाद-विवाद हो सकता है। किसी प्रॉपर्टी को लेकर किया सौदा बेहतर साबित होने की संभावना है। रिश्तेदारों संग पुराने मुद्दे सुलझाने के लिए समय सही है।
Advertisement
कर्क राशि (Cancer Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लाएगा। गलत तरीके से धन लाभ से बचे। अपने संतान से किए वादों को पूरा करें। लंबे समय बाद किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। किसी मांगलिक उत्सव में भाग ले सकते हैं।
सिंह राशि (Leo Horoscope)
आज का दिन आपके लिए फलदायक रहने वाला है। परिवार में बड़े-बुजुर्गों के स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें। कोई काम से संबंधित परेशानी दूर हो सकती है। घर में धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। बिजनेस में कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।
Advertisement
कन्या राशि (Virgo Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में प्रमोशन के आसार हैं। पार्टनरशिप में किया काम बेहतर रहेगा। संतान पक्ष की ओर से कोई खुशखबरी मिल सकती है। परिवार के साथ कहीं घूमने की योजना बना सकते हैं।
तुला राशि (Libra Horoscope)
आज वाहनों का प्रयोग थोड़ी सावधानी से करें। किसी निर्णय को लेकर पछतावा हो सकता है। संतान पढ़ाई-लिखाई के सिलसिले में विदेश जा सकते हैं। राजनीति में कार्यरत लोगों को गुप्त शत्रुओं का सामना करना पड़ सकता है।
वृश्चिक राशि (Scorpio Horoscope)
आज के दिन आपकी मेहनत रंग लाएगी। काम समय पर पूरा करने से किसी समस्या में फंसने से बच सकते हैं। जीवनसाथी की फरमाइश पर कोई अहम फैसला ले सकते हैं। किसी जरूरतमंद की मदद करने से प्रसन्नता मिलेगी।
धनु राशि (Sagittarius Horoscope)
आज का दिन मौज-मस्ती से भरपूर रह सकता है। धन-धान्य में वृद्धि के योग हैं। आपके रुके काम आसान से पूर्ण होंगे। बेफिजूल के खर्चे से बचना सही रहेगा। निवेश के लिए दिन अच्छा है। प्रेमी के सामने अपनी भावनाओं को खुलकर व्यक्त करने का समय ठीक है।
मकर राशि (Capricorn Horoscope)
आज का दिन स्वास्थ्य के लिहाज से उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। सामाजिक आयोजन से नाम कमाने का अवसर मिल सकता है। माता-पिता से किसी बात पर खटपट होने की उम्मीद है। हर हालात में सकारात्मक दृष्टिकोण बनाए रखना जरूरी है।
कुंभ राशि (Aquarius Horoscope)
आज का दिन मिले-जुले प्रभाव लेकर आएगा। इनकम बढ़ाने के नए स्रोत खुलेंगे। किसी पुरानी गलती से पर्दा उठ सकता है। परिवार में नए मेहमान के आगमन से घर खुशियों से भर जाएगा। एक साथ कई काम हाथ लगने के आसार हैं।।
मीन राशि (Pisces Horoscope)
आज आपका काम लटक सकता है। आसपास के लोगों से सावधानी बरतनें की जरूरत है। घूमने-फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती है। किसी से धन उधार लेने से बचें। किसी भी चुनौती का डटकर सामना करेंगे।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Priyanka Yadav
पब्लिश्ड 22 December 2025 at 08:39 IST