अपडेटेड 8 January 2024 at 21:00 IST
Makar Sankranti पर करने जा रहे हैं गंगा स्नान, इन नियमों का रखें ध्यान; हो सकते हैं पाप के भागी!
Makar Sankranti पर गंगा स्नान का बेहद खास महत्व माना जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि स्नान के पहले कुछ नियमों का पालन करना होता है।
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read

Makar Sankranti Ganga snan Niyam: मकर संक्रांति को हिंदू धर्म में बेहद खास माना जाता है, क्योंकि यह साल का पर्व होता है। इसी दिन से सारे शुभ और मांगलिक कार्यों की शुरुआत हो जाती है। वहीं Makar Sankranti पर गंगा स्नान बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है, लेकिन बहुत ही कम लोग हैं जो मकर संक्रांति पर गंगा स्नान के नियमों के बारे में जानते हैं। तो चलिए आज हम इसी के बारे में जानते हैं।
स्टोरी में आगे ये पढ़ें...
- इस साल कब मनाया जाएगा मकर संक्रांति का पर्व?
- मकर संक्रांति पर आप भी करते हैं गंगा स्नान?
- गंगा स्नान से पहले जान लें नियम
कब है Makar Sankranti 2024
हर साल पौष माह के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि को मकर संक्रांति का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। इस बार यह तिथि 15 जनवरी 2024 दिन सोमवार को पड़ रही है। ऐसे में साल 2024 में मकर संक्रांति का पर्व 15 जनवरी को मनाया जाएगा।
Makar Sankranti गंगा स्नान के नियम
पापों से मुक्ति के लिए
मकर संक्रांति पर गंगा स्नान से पहले घर पर साफ जल से स्नान जरूर करना चाहिए। घर से स्नान करने के बाद ही गंगा में डुबकी लगानी चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने पर पापों से मुक्ति मिलती है।
Advertisement
ऐसा करने पर पड़ता है बुरा असर
अगर कोई व्यक्ति भूलकर भी गंगा में मल मूत्र का त्याग करता है, तो इससे गंगा तो दूषित होती ही हैं साथ ही मनुष्य के जीवन पर इसका बुरा असर भी पड़ता है।
गंगा में शरीर के मैल को न बहाएं
अगर आप भी मकर संक्रांति पर गंगा स्नान करने जा रहे हैं, तो ध्यान रहे कि नहाते समय बस गंगा में डुबकी लगाकर वापस निकल आएं। इस दौरान शरीर के मैल को रगड़ कर गंगा में न बहाएं। ऐसा करना आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है।
Advertisement
गंगा में न धोएं कपड़े
Makar Sankranti पर गंगा स्नान के बाद पहने हुए कपड़ो को गंगा में नहीं धोना चाहिए। इससे भी मनुष्य पाप का भागी बनता है।
ऐसा करने पर हो सकते हैं पाप के भागी
मां गंगा को मोक्षदायिनी और जीवनदायिनी कहा जाता है इसलिए गंगा स्नान के दौरान मैल गंगा में नहीं धोना चाहिए। साथ ही साबुन लगाकर भी गंगा में स्नान नहीं करना चाहिए। इससे मनुष्य पाप का भागी बनता है।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Sagar Singh
पब्लिश्ड 8 January 2024 at 21:00 IST