अपडेटेड 24 February 2026 at 14:42 IST

Gajkesari Yog February 2026: 26 फरवरी को बनने जा रहा है गजकेसरी योग, इन 4 राशियों के लिए रहेगा भाग्यशाली; मिलेगा पैसा और मान-सम्मान

Gajkesari Yog February: ज्योतिष शास्त्र में 'गजकेसरी योग' को सबसे शुभ और फलदायी माना गया है। 26 फरवरी 2026 को चंद्रमा और गुरु की युति से एक बार फिर यह राजयोग बनने जा रहा है, जो कई राशियों के लिए खुशियों के द्वार खोलेगा। जब गज और केसरी जैसी शक्ति एक साथ मिलती है, तो जातक को अपार धन, बौद्धिक क्षमता और समाज में मान-सम्मान प्राप्त होता है।

Gajkesari Yog Febraury 2026
Gajkesari Yog Febraury 2026 | Image: Meta Ai

Gajkesari Yog February: ज्योतिष शास्त्र में 'गजकेसरी योग' को सबसे शुभ और शक्तिशाली योगों में से एक माना जाता है। जब कुंडली में देवगुरु बृहस्पति और चंद्रमा की युति होती है या वे एक-दूसरे से केंद्र भाव में होते हैं, तब इस अद्भुत योग का निर्माण होता है। आपको बता दें, 26 फरवरी एक बार फिर यही शुभ संयोग बनने जा रहा है। 

जिस व्यक्ति की राशि में यह योग बनता है, वह हाथी जैसी शक्ति और शेर जैसा साहस व वैभव प्राप्त करता है। आइए जानते हैं कि इस बार का गजकेसरी योग किन 4 राशियों के लिए भाग्य के द्वार खोलने वाला है।

गजकेसरी योग से मेष राशि वालों को लाभ 

मेष राशि के जातकों के लिए यह समय आर्थिक उन्नति का संकेत दे रहा है। यदि आपका धन कहीं लंबे समय से अटका हुआ था, तो वह वापस मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में आपके साहस और निर्णय लेने की क्षमता की सराहना होगी। निवेश से मुनाफा और करियर में प्रमोशन के योग। साथ ही आपके जीवन में आ रही सभी परेशानियां दूर हो सकती है।

गजकेसरी योग से कर्क राशि वालों को लाभ 

चंद्रमा कर्क राशि का स्वामी है, इसलिए इस योग का प्रभाव यहाँ सबसे अधिक सकारात्मक देखने को मिलेगा। आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी और समाज में आपकी एक नई पहचान बनेगी। पारिवारिक क्लेश दूर होंगे और घर में सुख-शांति का माहौल रहेगा। मानसिक शांति और पैतृक संपत्ति से लाभ भी लाभ हो सकता है।

Advertisement

गजकेसरी योग से तुला राशि वालों को लाभ 

तुला राशि वालों के लिए गजकेसरी योग व्यापार में बड़ी सफलता लेकर आ रहा है। यदि आप कोई नया स्टार्टअप या बिजनेस शुरू करने की सोच रहे हैं, तो 26 फरवरी के बाद का समय अत्यंत शुभ है। जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता आएगी। विदेश यात्रा के अवसर और अचानक धन लाभ के योग भी बन रहे हैं।

ये भी पढ़ें  - Asthma Cure: अस्थमा को कैसे कंट्रोल करें? जानें क्या खाएं और क्या नहीं

Advertisement

गजकेसरी योग से मीन राशि वालों को लाभ 

गुरु बृहस्पति की अपनी राशि मीन होने के कारण, इस राशि के जातकों को आध्यात्मिक और भौतिक दोनों तरह के लाभ मिलेंगे। छात्रों के लिए यह समय विशेष रूप से फलदायी है। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के प्रबल योग हैं। विदेश यात्रा के अवसर और अचानक धन लाभ हो सकता है। 

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Aarya Pandey

पब्लिश्ड 24 February 2026 at 14:42 IST