अपडेटेड 28 October 2025 at 20:16 IST

Gajkesari Rajyog 2025: देवगुरु बनाने वाले हैं गजकेसरी राजयोग, जानें किन 3 राशियों की पलटेगी किस्मत, बढ़ेगा मान-सम्मान और खुल जाएंगे भाग!

Zodiac Signs: जब चंद्र और गुरु एक साथ एक राशि में होंगे, तो गजकेसरी राजयोग बनता है। बता दें कि नवंबर के महीने में यह योग बनने जा रहा है।

gajkesari rajyog 2025 guru and Chandrama impact on luckiest zodiac signs Aries Cancer scorpio rashi solve money problem bring happiness in life
इन 5 राशि वाले लोगों को आसानी से हो जाता है प्यार। | Image: canva

Chandrama Gochar 2025: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की स्थिति और उनके संयोजन से बनने वाले योग व्यक्ति के जीवन में बड़ा असर डालते हैं। ऐसा ही एक शुभ और शक्तिशाली योग है गजकेसरी राजयोग। जब देवगुरु बृहस्पति और चंद्रमा एक साथ किसी राशि में आते हैं, तो यह योग बनता है। इस बार नवंबर 2025 में ऐसा ही शुभ संयोग बन रहा है, जो कुछ राशियों की किस्मत बदल सकता है।

कब बनेगा गजकेसरी राजयोग?

देवगुरु बृहस्पति वर्तमान में अपनी उच्च राशि कर्क में विराजमान हैं। 10 नवंबर को चंद्रमा भी मिथुन से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। जब चंद्र और गुरु एक ही राशि में होंगे, तब बनेगा गजकेसरी राजयोग, जो 10 नवंबर से 12 नवंबर 2025 तक प्रभावी रहेगा। ज्योतिष के अनुसार, यह योग बेहद शुभ माना जाता है। यह व्यक्ति को धन, सफलता, सम्मान और भाग्य का वरदान देता है।

गजकेसरी योग का अर्थ क्या है?

‘गजकेसरी’ शब्द दो भागों में बंटा है 

  • गज (हाथी) यानी बुद्धिमत्ता, शक्ति और स्थिरता का प्रतीक।
  • केसरी (सिंह) यानी साहस, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का प्रतीक।

जब ये दोनों गुण एक साथ किसी व्यक्ति में आते हैं, तो वह जीवन में ऊंचे मुकाम हासिल करता है।

Advertisement

किन 3 राशियों पर रहेगा गजकेसरी राजयोग का सबसे अधिक प्रभाव?

Uploaded image

मेष राशि (Aries)

इस राशि के जातकों के लिए यह योग बेहद शुभ रहेगा। भाग्य का साथ मिलेगा और रुके हुए काम पूरे होंगे। साथ ही, आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कार्यक्षेत्र में नई ऊंचाइयां मिलेंगी और प्रमोशन के योग बनते नजर आ रहा हैं। समाज में मान-सम्मान और प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पारिवारिक जीवन में सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी और नए अवसर प्राप्त होंगे।

Uploaded image

कर्क राशि (Cancer)

कर्क राशि में ही यह योग बन रहा है, इसलिए इस राशि वालों के लिए यह समय अत्यंत फलदायी रहेगा। पिता के साथ संबंध मधुर होंगे और उनका सहयोग मिलेगा। लंबे समय से चली आ रही परेशानियों से राहत मिलेगी। आय में वृद्धि और नए स्रोत खुलेंगे। नौकरी और बिजनेस दोनों में प्रगति के संकेत मिलेंगे। परिवार के साथ खुशहाल समय बीतेगा और समाज में सम्मान बढ़ेगा।

Advertisement

वृश्चिक राशि (Scorpio)

वृश्चिक राशि वालों के लिए यह योग जीवन में बड़ी खुशियां लेकर आएगा। हर क्षेत्र में इन्हें सफलता मिलेगी। आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी और लक्ष्यों को हासिल करने में सफलता मिलेगी। विवाह योग्य लोगों के रिश्ते तय हो सकते हैं। दांपत्य जीवन में खुशियां आएंगी। व्यापारियों के लिए यह समय मुनाफा और तरक्की का संकेत दे रहा है।

Uploaded image

कब और कैसे बनता है कुंडली में गजकेसरी योग?

  • जब चंद्रमा और बृहस्पति एक साथ या एक-दूसरे से केंद्र स्थान यानी 1st, 4th, 7th, 10th भाव में होते हैं।
  • अगर चंद्र या गुरु उच्च राशि में हो, तो भी यह योग बनता है।
  • कभी-कभी गुरु, बुध या शुक्र के साथ चंद्रमा की युति से भी यह शुभ योग बनता है।

इस योग के प्रभाव से क्या मिलता है?

Uploaded image
  • जीवन में सफलता और मान-सम्मान बढ़ता है।
  • आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।
  • बुद्धि, ज्ञान और निर्णय क्षमता में वृद्धि होती है।
  • समाज में पहचान और प्रतिष्ठा बढ़ती है।
  • भाग्य मजबूत होता है और सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होती है।

नवंबर 2025 में बनने वाला गजकेसरी राजयोग कई लोगों के लिए सौभाग्य का द्वार खोलेगा। विशेष रूप से मेष, कर्क और वृश्चिक राशि वालों को इस योग का शानदार लाभ मिलेगा। यह समय अपने लक्ष्यों को पूरा करने और जीवन में नई ऊंचाइयों तक पहुंचने का है। 

यह जरूर पढ़ें:  मंगल के गोचर से इस राशि को मिलेगा आर्थिक लाभ, बस करें ये उपाय
 

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Sujeet Kumar

पब्लिश्ड 28 October 2025 at 20:16 IST