अपडेटेड 13 November 2025 at 16:29 IST
Gaja Lakshmi Rajyog 2025: 13 नवंबर 2025 से शुरू हो रहा है गजकेसरी राजयोग, जरूर करें ये 2 उपाय; मिलेगा धन लाभ
Maa Lakshmi Ke Upay: 13 नवंबर 2025 से शुरू हो रहा यह गजकेसरी राजयोग आपके जीवन में नई रोशनी ला सकता है। ध्यान रहे कि शुभ समय में किए गए छोटे से कर्म भी बड़ा फल देते हैं।
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read

Astrology Tips In Hindi: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए हम क्या-कुछ नहीं करते हैं। वहीं 13 नवंबर 2025 से ग्रहों की चाल में एक शुभ योग बन रहा है, जिसे गजकेसरी राजयोग कहा जाता है। जब गुरु यानी बृहस्पति और चंद्रमा एक साथ शुभ स्थिति में आते हैं, तब यह योग बनता है। इस दिन कुछ उपाय करने से जीवन में काफी तरह की कठिनाइयां धीरे-धीरे कम होने लगती हैं। इससे सबसे ज्यादा आर्थिक तंगी दूर होती है और जीवन में तरक्की भी होती है। ज्योतिष सेलिब्रिटी एस्ट्रोलॉजर प्रदुमन सूरी के अनुसार, इस योग के प्रभाव से धन, सम्मान और सफलता के द्वार खुल जाते हैं। इस समय अगर आप कुछ छोटे लेकिन खास उपाय करें, तो भाग्य आपकी तरफ तेजी से मुड़ सकता है। तो आइए जानते हैं वो 2 आसान उपाय, जिनसे आप अपने जीवन में गजकेसरी राजयोग की ऊर्जा को सक्रिय कर सकते हैं और पा सकते हैं धन-
किस रंग के कपड़े पहनें?
गुरु और चंद्रमा के संयोजन का प्रतीक है सफेद और बेज रंग का कॉम्बिनेशन। जहां सफेद रंग शांति, चंद्रमा और मानसिक स्थिरता को दर्शाता है। वहीं बेज रंग गुरु यानी बृहस्पति की स्थिर और सौम्य ऊर्जा का प्रतीक है।
इस दिन या इस योग के दौरान अगर आप सफेद शर्ट और बेज पैन्ट पहनते हैं, तो यह आपके जीवन में संतुलन, आत्मविश्वास और सौभाग्य लाता है।
करें ये शक्तिशाली मंत्र उपाय
सुबह स्नान के बाद, अपने दाहिने हाथ की तर्जनी यानी इंडेक्स फिंगर से हल्के से अपने माथे को स्पर्श करें और फिर “ॐ गुरवे नमः” मंत्र का 11 बार जाप करें।
Advertisement
इसके बाद केसर का तिलक लगाएं। यह उपाय गुरु की कृपा प्राप्त करने का सबसे सरल तरीका है। इससे आपकी बुद्धि प्रखर होती है, कामों में सफलता मिलती है और धन के योग मजबूत होते हैं।
इन उपायों से क्या मिलेगा लाभ?
- धन और करियर में तेजी से प्रगति होगी।
- मान-सम्मान और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।
- परिवार में सुख-शांति और समृद्धि आएगी।
Advertisement
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Sujeet Kumar
पब्लिश्ड 13 November 2025 at 16:29 IST