Chandra Grahan 2026: अगस्त में लगेगा साल का पहला पूर्ण चंद्र ग्रहण, क्या रक्षा बंधन के त्योहार पर पड़ेगा प्रभाव? जानें सूतक काल का समय और नियम

Chandra Grahan 2026: साल 2026 का दूसरा और अंतिम चंद्र ग्रहण 28 अगस्त 2026 को लगने जा रहा है। विशेष बात यह है कि इसी दिन हिंदू धर्म का पवित्र त्योहार रक्षा बंधन श्रावण पूर्णिमा भी मनाया जाएगा। ऐसे में भाई-बहन के इस अटूट त्योहार पर ग्रहण के साये को लेकर कई तरह की चिंताएं बनी हुई हैं। आइए जानते हैं।

Chandra Grahan 2026
Chandra Grahan 2026 | Image: Freepik

Chandra Grahan 2026: साल 2026 धार्मिक और खगोलीय दृष्टि से बेहद अनोखा रहने वाला है। इस साल का दूसरा और अंतिम चंद्र ग्रहण 28 अगस्त 2026 को लगने जा रहा है। सबसे खास बात यह है कि इसी दिन भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक रक्षा बंधन राखी का त्योहार भी मनाया जाएगा। ऐसे में हर किसी के मन में यह सवाल उठ रहा है कि क्या इस ग्रहण का साया रक्षा बंधन के पावन पर्व पर पड़ेगा? क्या राखी बांधने के समय में कोई बदलाव होगा?

आइए आपको इस ग्रहण के समय भारत में इसकी दृश्यता, सूतक काल के नियम और रक्षा बंधन पर इसके प्रभाव के बारे में विस्तार से जानते हैं।

चंद्र ग्रहण की तिथि और समय क्या है? 

28 अगस्त 2026 को लगने वाला यह ग्रहण एक आंशिक चंद्र ग्रहण होगा, जिसे विदेशों में 'ब्लड मून' के रूप में भी देखा जा सकेगा। भारतीय समयानुसार (IST) इस ग्रहण की अवधि सुबह से लेकर दोपहर तक रहेगी। 
उपछाया ग्रहण प्रारंभ-    सुबह 06:53 बजे
आंशिक ग्रहण प्रारंभ-    सुबह 08:03 बजे
अधिकतम ग्रहण (पीक)-    सुबह 09:42 बजे
आंशिक ग्रहण समाप्त-    दोपहर 11:21 बजे
उपछाया ग्रहण समाप्त (मोक्ष)-    दोपहर 12:31 बजे

क्या भारत में दिखाई देगा यह चंद्र ग्रहण?

धार्मिक नियमों के अनुसार, किसी भी ग्रहण का आध्यात्मिक प्रभाव तभी मान्य होता है जब वह उस क्षेत्र में दिखाई दे। खगोलीय गणनाओं के अनुसार, 28 अगस्त को लगने वाला यह चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। यह मुख्य रूप से यूरोप, अफ्रीका, उत्तरी और दक्षिणी अमेरिका, प्रशांत व हिंद महासागर के क्षेत्रों में ही नजर आएगा। चूंकि यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। इसलिए इसलिए इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा।

Advertisement

क्या रक्षा बंधन के त्योहार पर पड़ेगा प्रभाव?

भारत में ग्रहण न दिखने और सूतक काल मान्य न होने के कारण रक्षा बंधन के त्योहार पर इसका कोई नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ेगा।

ये भी पढ़ें - Guru Gochar 2026: जून में गुरु करेंगे कर्क राशि में गोचर, इन 6 राशियों को होगा धन लाभ, व्यापार में हो सकती है बड़ी डील
 

Advertisement

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By:
 Aarya Pandey
पब्लिश्ड