अपडेटेड 17 October 2025 at 23:32 IST
Dreams During Diwali 2025: धनतेरस से दिवाली और भाईदूज तक, अगर दिख जाएं ये सपने तो समझ लें जल्द चमकने वाली है किस्मत
Dreams During Diwali 2025: दीपावली का त्योहार, जो धनतेरस से शुरू होकर भाईदूज तक चलता है, न सिर्फ रोशनी और खुशियों का पर्व है, बल्कि यह समय मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए भी बेहद शुभ माना जाता है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार, इस दौरान कुछ खास सपने दिखना सीधे तौर पर आपकी सोई हुई किस्मत के जागने का संकेत होते हैं। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read

Show Quick Read
Dreams During Diwali 2025: हिंदू धर्म में दिवाली का त्योहार सुख-शांति और सौभाग्य का कारक माना जाता है। यह पांच दिनों का महापर्व धनतेरस से आरंभ होकर भाईदूज तक चलता है। इस दौरान मां लक्ष्मी की कृपा पाने और अपनी किस्मत को चमकाने की कामना करता है। ज्योतिष और स्वप्न शास्त्र की मानें तो इस शुभ अवधि में दिखाई देने वाले कुछ सपने सामान्य नहीं होते, बल्कि ये संकेत देते हैं कि आने वाले समय में आपके जीवन में बड़ा बदलाव आने वाला है और मां लक्ष्मी आपसे प्रसन्न हैं।
आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित दयानंद त्रिपाठी से विस्तार से जाने हैं कि दिवाली के दौरान कौन से सपने शुभ माने जाते हैं।
कमल का फूल
कमल का फूल मां लक्ष्मी का प्रिय आसन है। यदि आपको सपने में कमल का फूल, विशेष रूप से खिला हुआ कमल दिखाई दे, तो यह अत्यंत शुभ माना जाता है। यह सपना संकेत देता है कि आपके घर में धन और वैभव का आगमन होने वाला है। यदि सीधे मां लक्ष्मी के दर्शन हो जाएं, तो यह साक्षात उनकी कृपा का प्रतीक है। इसका अर्थ है कि आपके आर्थिक कष्ट शीघ्र ही दूर होंगे और जीवन में सुख-समृद्धि आएगी।
सपने में किसी महिला का आलता वाला पैर देखना
स्वप्न शास्त्र के अनुसार, अगर किसी व्यक्ति को सपने में कोई महिला पैरों में आलता लगाते हुए दिखे तो यह सपना बेहद शुभ माना जाता है। ये संकेत बताता है। आपके ऊपर मां लक्ष्मी की कृपा है और आपकी आर्थिक स्थिति में बड़ा सुधार होगा।
Advertisement
सपने में मंदिर या पूजा स्थल दिखना
दिवाली के आस-पास यदि आप सपने में कोई मंदिर, पूजा स्थल देखते हैं, या स्वयं को मंदिर में प्रवेश करते हुए देखते हैं, तो इसका मतलब है कि आपके सभी रुके हुए और अधूरे कार्य अब पूरे होने वाले हैं। यह सपना आध्यात्मिक उन्नति और भौतिक दोनों तरह की सफलता का संकेत देता है। मां लक्ष्मी की आप पर विशेष कृपा बनी हुई है।
सपने में गाय को देखना
हिंदू धर्म में गाय को पवित्र और समृद्धि का प्रतीक माना गया है। यदि सपने में आपको गाय का दर्शन हो या उसका दूध दिखाई दे, तो यह बहुत शुभ होता है। गाय को कामधेनु का रूप माना जाता है, इसलिए सपने में इसका दिखना घर में धन-धान्य और संपन्नता आने का संकेत है। यह सपना यह भी दर्शाता है कि आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।
Advertisement
Published By : Aarya Pandey
पब्लिश्ड 17 October 2025 at 23:32 IST