अपडेटेड 29 December 2023 at 07:59 IST
Santoshi Maa: शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी ही नहीं, संतोषी माता के लिए भी है खास, जानें पूजा का नियम
Shukarwar का दिन मां लक्ष्मी की ही नहीं माता संतोषी की पूजा के लिए भी बहुत खास माना जाता है, तो चलिए जानते हैं इस दिन मां संतोषी की पूजा का नियम और लाभ।
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read

Shukarwar Vrat Niyam Aur Labh: हिंदू धर्म में सप्ताह का हर दिन किसी न किसी देवी-देवता को समर्पित किया गया है। बाकी दिनों की तरह ही शुक्रवार का दिन भी है। इस दिन ज्यादातर लोग मां लक्ष्मी की पूजा करते हैं, लेकिन इस दिन संतोषी माता का व्रत भी बहुत ही खास माना जाता है। तो चलिए जानते हैं संतोषी मां का व्रत क्यों किया जाता है और इनकी पूजा का नियम और लाभ क्या है।
स्टोरी में आगे ये पढ़ें...
- कब से शुरू करना चाहिए संतोषी मां का व्रत?
- संतोषी माता का व्रत करने का नियम क्या है?
- संतोषी मां के व्रत से क्या लाभ होता है?
कब से शुरू करना चाहिए संतोषी मां का व्रत?
शास्त्रों के मुताबिक संतोषी माता का व्रत किसी भी माह के शुक्ल पक्ष के पहले शुक्रवार से शुरू किया जाता है, लेकिन ध्यान रखें कि यह व्रत पितृ पक्ष में न करें। अगर आप पहले से व्रत कर रहे हैं, तो पितृ पक्ष में व्रत कर सकते हैं, लेकिन इसकी शुरुआत न करें।
संतोषी माता का व्रत करने के नियम क्या हैं?
- अगर आप संतोषी मां का व्रत करने जा रहे हैं, तो कुछ नियमों का खास ध्यान रखें।
- इस व्रत में भोग का विशेष महत्व माना जाता है। कहते हैं कि माता संतोषी को गुड़ और चना का भोग लगाना चाहिए।
- शुक्रवार के दिन संतोषी माता के इस व्रत को रखते समय यदि आप लाल कपड़े पहनते हैं तो अति उत्तम होता है।
- इस व्रत में खटाई यानी खट्टे का सेवन नहीं करना चाहिए। साथ ही संतोषी माता के व्रत में व्रती को नमक का सेवन भी नहीं करना चाहिए।
यह भी पढ़ें… Ganesh Puja: सिर्फ मोदक ही नहीं फलों से भी प्रसन्न होते हैं भगवान गणेश, पूजा में जरूर शामिल करें
Advertisement
संतोषी मां के व्रत से क्या लाभ होता है?
- शुक्रवार के दिन किया जाने वाला मां संतोषी का व्रत बहुत ही लाभकारी होता है। ऐसे लोग जिनकी शादी नहीं हो रही है या किसी प्रकार की बाधा आ रही है, उन्हें यह व्रत श्रद्धा भाव से करना चाहिए।
- अगर किसी के दांपत्य जीवन में कष्ट हो तो उसे दूर करने के लिए और सुखी दांपत्य की कामना करते हुए शुक्रवार व्रत करने से लाभ मिलता है।
- इस व्रत से लंबे समय से अटके काम पूरे होते हैं।
- शुक्रवार व्रत से जीवन में सुख-शांति व समृद्धि आती है। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिलने की भी मान्यता है।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Kunal Verma
पब्लिश्ड 29 December 2023 at 07:59 IST