अपडेटेड 6 February 2025 at 16:09 IST
साल 2025 के पहले सूर्य ग्रहण वाले दिन शनि करेंगे मीन राशि में प्रवेश, जानें किन राशियों को खतरा
बता दें कि शनि 29 मार्च को बृहस्पति की मीन राशि में प्रवेश करने वाले हैं। ऐसे में कुछ राशियों पर नकारात्मक रूप से प्रभाव पड़ सकता है।
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read

इन दिनों शनि कुंभ राशि में गोचर कर रहे हैं। ऐसे में यह 29 मार्च 2025 को अपनी ही राशि से निकलेंगे और बृहस्पति की मीन राशि में प्रवेश करेंगे। बता दें कि 29 मार्च को ही साल का पहला सूर्य ग्रहण लगने वाला है। ऐसे में ये दोनों ही संयोग कुछ राशियों पर विशेष प्रभाव डाल सकते हैं। इन राशियों को बेहद ही सतर्क और सावधान रहने की सलाह दी जाती है।
आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि ऐसी कौन-सी राशियां हैं, जिन पर शनि ग्रह का मीन राशि में प्रेवश प्रभाव डाल सकता है। पढ़ते हैं आगे...
मेष राशि
मेष राशि वाले जातकों को बता दें कि इन पर शनि की साढ़े साती शुरू होने वाली है। ऐसे में न केवल आर्थिक नुकसान हो सकता है बल्कि स्वास्थ्य संबंधित समस्याएं भी हो सकती हैं। इसके अलावा करियर में बाधा भी आ सकती है। ऐसे लोगों को मानसिक शांति बनाए रखने के लिए ध्यान और योग करने की जरूरत है।
कुंभ राशि
इन राशि वाले जातकों को बता दें कि शनि के राशि परिवर्तन के कारण इन्हें बेहद ही सतर्क रहने की जरूरत है। कामों में अचानक रुकावट आ सकती है। सेहत में गिरावट महसूस कर सकते हैं। इससे अलग धन हानि भी हो सकती है। ऐसे में सावधानी बरतने की जरूरत है। बता दें कि कुंभ राशि वाले जातकों को संयम रखने के साथ-साथ खर्चों पर नियंत्रण करने की भी जरूरत है।
Advertisement
मीन राशि
मीन राशि के जातकों को बता दें कि शनि का ग्रह परिवर्तन उनके लिए चुनौती ला सकता है। आर्थिक समस्याएं भी इन्हें जकड़ सकती हैं। ये लोग अपने जीवन में तनाव महसूस कर सकते हैं। इसके अलावा आत्मविश्वास में कमी और शारीरिक बल में भी कमी हो आ सकती है।
Advertisement
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 6 February 2025 at 16:09 IST