अपडेटेड 12 September 2024 at 21:47 IST
Parivartini Ekadashi: सभी कष्टों से चाहते हैं मुक्ति? परिवर्तिनी एकादशी पर इन चीजों का जरूर करें दान
Parivartini Ekadashi: सभी एकादशियों में एक परिवर्तिनी एकादशी भी है, जो बेहद खास मानी जाती है। वहीं इस दिन कुछ चीजों का दान आपको कष्टों से मुक्ति दिला सकता है।
- धर्म और अध्यात्म
- 3 min read

Parivartini Ekadashi 2024: साल में पड़ने वाली 24 एकादशियों में से एक परिवर्तनी एकादशी भी है, जो बेहद खास मानी जाती है। इस दिन भगवान विष्णु (bhagwan vishnu) की विधिवत पूजा अर्चना और व्रत करने के साथ-साथ कुछ चीजों का दान करना भी बहुत ही शुभ फलदायी माना गया है। ऐसी मान्यता है कि परिवर्तनी एकादशी (Parivartini Ekadashi ) के दिन कुछ खास चीजों का दान करने से व्यक्ति के जीवन की सभी मुसीबतें दूर हो जाती हैं, तो चलिए जानते हैं इस दिन किन चीजों का दान (daan) करना फलदायी होता है।
वैसे तो हर माह में आने वाली सभी एकादशी तिथि का अपना विशेष महत्व होता है, लेकिन इसमें परिवर्तनी एकादशी (Parivartini Ekadashi 2024) को सबसे खास माना गया है। दरअसल, इसके पीछे पौराणिक मान्यता है, जिसके अनुसानर इस दिन भगवान विष्णु निद्रासन में करवट बदलते हैं, जिसकी वजह से इसका नाम भी परिवर्तिनी एकादशी (Parivartini Ekadashi Upay) पड़ा है। ऐसे में इस दिन पूजा पाठ और व्रत के साथ-साथ दान-पुण्य भी भाग्य में वृद्धि और तरक्की के योग का निर्माण कर सकता है। तो चलिए इस दिन किन चीजों का दान करना फायदेमंद होगा।
परिवर्तिनी एकादशी पर इन चीजों का दान भाग्य में ला सकता है परिवर्तन (Parivartini Ekadashi )
अन्न का दान (Food)
किसी भी एकादशी के दिन अन्न के खाने की मनाही होती है। ऐसे में अगर आपने परिवर्तिनी एकादशी का व्रत रखा है, तो इस दिन अन्न का दान करें। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक जरूरतमंदों को अन्न का दान करने से व्यक्ति के भाग्य में वृद्धि होती है। ऐसे में परिवर्तिनी एकादशी पर अन्न का दान जरूर करें।
कपड़ों का दान (Clothes)
एकादशी के ( Ekadashi ) दिन वस्त्र का दान करने से भगवान विष्णु बहुत ही प्रसन्न होते हैं और व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूरी होती है। ऐसे में परिवर्तिनी एकादशी (Parivartini Ekadashi) के दिन कपड़ों का दान जरूर करें। मान्यता है कि इससे मां लक्ष्मी की भी कृपा जीवन में बनी रहती है।
Advertisement
सफेद रंग की मिठाई (Safed Mithai)
परिवर्तिनी एकादशी (Parivartini Ekadashi ) पर पीले या सफेद रंग की मिठाई का दान करना बहुत ही फायदेमंद होता है। मान्यता है कि इससे जीवन में मिठास तो बनी ही रहती है, साथ ही धन की देवी मां लक्ष्मी भी खुश होती है।
दाल का दान (Pulses)
परिवर्तिनी एकादशी (Parivartini Ekadashi 2024) के खास मौके पर दाल का दान बहुत ही फलदायी माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन दाल का दान करने से गुरु दोष से छुटकारा मिलता है और साथ ही जीवन में खुशियों की बहार आती है।
Advertisement
पीले रंग के फल (Fruits)
परिवर्तिनी एकादशी (Parivartini Ekadashi 2024) के दिन भगवान विष्णु को अतिप्रिय पीले फलों का दान भी बहुत ही शुभ होता है। मान्यता है कि परिवर्तिनी एकादशी पर पीले रंग के फल दान करने से शुभ परिणामों की प्राप्ति होती हैं। साथ ही जीवन में सुख-समृद्धि का वास होता है।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Sadhna Mishra
पब्लिश्ड 12 September 2024 at 21:47 IST