अपडेटेड 29 March 2025 at 21:46 IST
Eid 2025 Moon: लो हो गए चांद के दीदार, जानें भारत में कब मनाई जा रही है ईद
Eid 2025 Moon: सऊदी अरब में चांद के दीदार हो गए हैं। यानि ईद इस साल सऊदी अरब में 30 मार्च को मनाई जा रही है। जानें भारत में कब है ईद...
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read

Eid 2025 Moon: बता दें कि मुसलमानों के लिए ईद का त्योहार बेहद ही खास होता है, जिसे वो बड़े ही धूमधाम से मनाते हैं। ये लोग रमजान के महीने में रोजे रखते हैं और इबादत के जरिये अल्लाह को याद करते हैं। ऐसे में इस वक्त सबसे बड़ा सवाल यह है कि ईद कब मनाई जाएगी। सभी की नजर चांद के दीदार के लिए तरस रही हैं। बता दें, ईद कब मनाई जाएगी ये चांद पर निर्भर करता है। जिस दिन चांद नजर आता है उससे अगले दिन ईद मनाई जाती है।
सऊदी अरब में हुआ चांद का दीदार
बता दें कि सऊदी अरब में एक दिन पहले ईद मनाते हैं। इस बार सऊदी अरब में ईद 30 मार्च को मनाई जा रही है। जी हां, सऊदी अरब में ईद का चांद नजर आ गया है। अब आप सोच रहे होंगे कि सऊदी अरब में पहले क्यों और भारत में बाद में क्यों? तो बता दें कि इसका कारण है, सऊदी अरब में रमजान एक दिन पहले से शुरू होते हैं यानी इस साल एक मार्च से रमजान शुरू हुए जबकि भारत में 2 मार्च शुरू हुए।
कब मनाई जाएगी भारत में ईद?
चूंकि सऊदी अरब में 30 मार्च दिन रविवार को ईद है ऐसे में भारत में 31 मार्च दिन सोमवार को ईद मनाई जाएगी। इस्लामिक कैलेंडर को चांद के आधार पर चलाया जाता है। ऐसे में चांद के दीदार से ही हर हिजरी महीना स्टार्ट होता है। वहीं इस्लामी महीने शव्वाल की पहली तिथि को ईद-उल-फितर की शुरुआत मानी जाती है। चूंकि महीने के दिन घटते बढ़ते रहते हैं, यही कारण है कि ईद की तिथि निश्चित नहीं होती है बदलाव आता रहता है। जो लोग इस्लाम के जानकार हैं वे चांद को देखकर ईद की तिथि निकालते हैं और गले लगाकर मुबारकबाद देते हैं।
Advertisement
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 29 March 2025 at 21:36 IST