अपडेटेड 26 March 2025 at 11:24 IST

Eid 2025: भारत, पाकिस्तान, ईरान और सऊदी अरब में कब मनाई जाएगी ईद? जानिए किस तारीख को दिखेगा चांद

Eid 2025 Date: आइए जानते हैं कि इस साल ईद उल फितर का त्योहार किस तारीख को मनाया जाएगा और चांद कब दिखाई देगा।

Follow : Google News Icon  
Eid-ul-Fitr
ईद उल फितर | Image: UNSPLASH

Eid-Ul-Fitr 2025 Date: इस्लाम धर्म में इस समय रमजान (Ramdan) का पाक महीना चल रहा है। इस दौरान इस्लामिक लोग अल्लाह की इबादत के लिए रोजा करते हैं। रमजान खत्म होने के बाद चांद के दीदार के साथ ही ईद का त्योहार मनाया जाता है। रमजान के बाद मनाई जाने वाली ईद को मीठी ईद (Meethi Eid) के साथ-साथ ईद उल फितर (Eid-Ul-Fitr 2025) भी कहा जाता है।

रमजान के पाक महीने में सुबह की सहरी और शाम की इफ्तार से रोजा रखने वाले लोग दिनभर में ना जल ग्रहण करते हैं और ना ही किसी तरह का अन्न खाते हैं। ऐसे में अब हर कोई जानना चाहता है कि दुनियाभर के इस्लामिक देशों में ईद का त्योहार किस दिन मनाया जाएगा और चांद का दीदार कब होगा। तो चलिए हम यहां आपको इस बारे में पूरी जानकारी देते हैं।

भारत में कब दिखेगा चांद और कब मनाई जाएगी ईद? (Eid Ul fitr 2025 Date)

भारत में चांद के दीदार के साथ 2 मार्च से रमजान की शुरुआत हुई थी। इस्लामी कैलेंडर के अनुसार, रमजान के अगले महीने यानी शव्वाल के पहले दिन ईद मनाई जाती है। दरअसल, शव्वाल का चांद देखकर ही रमजान का महीना खत्म होता है और ईद मनाई जाती है। 30 दिन तक रखे जाने वाले रमजान  के बाद 1 अप्रैल के दिन ईद मनाई जाएगी। हालांकि अगर चांद 30 मार्च की रात नजर आता है तो ऐसे में 31 मार्च को ईद मनाई जाएगी।

सऊदी देशों में कब होगा चांद का दीदार (When will the moon be visible in Saudi countries)

भारत और सऊदी अरब के देशों में ईद अलग-अलग तारीख पर मनाई जाती है। भारत से पहले सऊदी अरब में ईद मनाई जाती है, क्योंकि भारत से पहले चांद सऊदी अरब में दिखाई देता है। रविवार 30 मार्च 2025 को भारत में चांद की ऊंचाई 14 डिग्री है। बर्मा में 12 डिग्री, बांग्लादेश में 13 डिग्री, नेपाल में 13 डिग्री, कराची में 14 डिग्री, ईरान में 15 डिग्री और अफगानिस्तान में 14 डिग्री है।

Advertisement

वहीं, चांद 10 डिग्री की ऊंचाई पर होने से नजर आता है। जबकि इन देशों में चांद की डिग्री 10 से ज्यादा है और चांद की उम्र 26 घंटे 25 मिनट हो चुकी है। ऐसे में 30 मार्च को इन देशों में चांद नजर आएगा। इस हिसाब से 31 मार्च 2025 को ईद-उल-फितर का त्योहार साऊदी देशों में मनाया जाएगा। इस दौरान कहीं चांद बड़ा तो कहीं काफी छोटा नजर आएगा।

सऊदी अरब में कब है ईद? (When is Eid in Saudi Arabia?)

सऊदी अरब के कैलेंडर में 30 मार्च 2025 को ईद-उल-फितर मनाने की तारीख लिखी हुई है। यानी कि यहां चाद का दीदार 29 मार्च को होगा। इस दिन चांद 1 डिग्री की ऊंचाई पर रहेगा और चांद की उम्र 4 घंटे 37 मिनट है। ऐसे में साऊदी के लोग 30 मार्च को ईद का पाक त्योहार मना सकेंगे।

Advertisement

ये भी पढ़ें: Mint: गुणों की खान है पुदीना, माइग्रेन से सांस की बदबू तक मिलेगी कई प्रॉब्लम से राहत; जानिए फायदे

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Kajal .

पब्लिश्ड 26 March 2025 at 11:24 IST