अपडेटेड 4 October 2024 at 12:50 IST
Dussehra 2024 Kab Hai: 12 या 13 अक्टूबर.. कब है दशहरा? जानें शुभ मुहूर्त
Which date is dussehra festival? 12 या 13 अक्टूबर, दशहरा पर्व किस तारीख को है? जान लें इस लेख के माध्यम से त्योहार की सही तिथि...
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read

Which date is dussehra festival? अश्विन महीने के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को दशहरा पर्व मनाते हैं। बता दें कि इस तिथि को विजयदशमी के नाम से भी जानते हैं। इस दिन रावण दहन की परंपरा चली आ रही है। ऐसे में मान्यता है कि यदि दशहरा के दिन रावण दहन देखा जाए तो ऐसा करना बेहद शुभ होता है। वहीं इस दिन घरों में श्री राम की पूजा की होती है। लेकिन इस साल दशहरा का यह पर्व कब पड़ रहा है और इसका शुभ मुहूर्त (Dussehra 2024 Subh muhurat) क्या है, लोगों को इसे लेकर काफी कंफ्यूजन है।
आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि दशहरा का त्योहार (Dussehra 2024) पर कब पड़ रहा है और इसका शुभ मुहूर्त क्या है। पढ़ते हैं आगे…
दशहरा पर्व किस तारीख को है? (Kab hai Dussehra 2024?)
बता दें कि दशमी की तिथि 12 अक्टूबर दिन शनिवार को शुरू हो रही है। वहीं इसकी शुरुआत सुबह 10:58 पर होगी। अगर दशमी तिथि के समापन की बात की जाए तो यह 13 अक्टूबर दिन रविवार को होगा और समय 9:08 मिनट तय है। ऐसे में यदि उदया तिथि के अनुसार मानें तो दशहरा पर्व 13 अक्टूबर को मनाया जाएगा। हालांकि दशहरा की पूजा शाम के वक्त की जाती है। ऐसे में 12 अक्टूबर की शाम को आप दशहरा की पूजा कर सकते हैं।
क्यों मनाया जाता है दशहरा का पर्व?
दशहरे का पर्व इस बात का प्रमाण है कि किस तरह अधर्म पर धर्म की जीत हुई। जी हां, राम जी का रावण पर विजय हासिल करना यह भी दर्शाता है कि बुराई पर अच्छाई की जीत होती ही है। कहते हैं कि यदि दशहरा के दिन किसी नए कार्य को किया जाए तो सफलता हासिल की जा सकती है।
Advertisement
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 4 October 2024 at 12:50 IST