कथा: द्रौपदी का शिवजी के साथ छल...! इसलिए करनी पड़ी 5 पतियों से शादी
why draupadi had 5 husbands: द्रौपदी ने 5 से शादी क्यों की थी? द्रौपदी पांच पतियों की पत्नी कैसे बनी थी? जानते हैं इस लेख के माध्यम से...
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read

Draupadi ke panch pati kyon the: जब भी महाभारत का जिक्र होता है तो उसमें पांच पांडवों व कौरवों के अलावा कई ऐसे मुख्य पात्र हैं जिनका नाम जरूर आता है। उन्हीं में से एक हैं द्रौपदी। पांडवों की पत्नी के रूप में पहचाने जाने वाली द्रौपदी के कारण ही महाभारत युद्ध हुआ था और दुर्योधन पर इनकी हंसी के कारण ही महाभारत युद्ध रचा गया था। हालांकि द्रौपदी का एक नाम पांचाली भी है। ऐसा इसलिए क्योंकि वे पांच पतियों की पत्नी थीं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि वे पांच पतियों की पत्नी क्यों बनी थीं और इसके पीछे क्या कथा है?
अगर नहीं, तो आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि द्रौपदी पांच पतियों की पत्नी क्यों बनी थीं और भगवान शिव से इस कथा का क्या कनेक्शन है। पढ़ते हैं आगे…
द्रोपदी पांच पांडव की पत्नी कैसे बनीं?
बता दें कि द्रौपदी अग्नि यज्ञ से प्रकट हुई थीं। उसके बाद उन्होंने भगवान शिव की पूजा करना शुरू कर दिया। एक बार उनकी पूजा से भगवान शिव इतने प्रसन्न हुए कि वह उनके सामने प्रकट हो गए और उनसे एक वर मांगने को कहा। ऐसे में उन्होंने एक ऐसे पति की इच्छा जताई, जिसमें किसी भी प्रकार का अवगुण ना हो। भगवान शिव ने कहा, ये तो नामुमकिन है। हर किसी इंसान में कोई ना कोई अवगुण होते ही हैं। द्रौपदी ने भगवान शिव के साथ छल किया, जिसमें उन्होंने भगवान शिव को दो पंक्तियां सुनाईं। लेकिन भगवान समझ गए पर फिर भी उन्होंने द्रौपदी को वरदान दे दिया।
जब द्रौपदी का विवाह अर्जुन के साथ हुआ तब माता कुंती की एक भूल के कारण उन्हें अर्जुन के चारों भाईयों से भी विवाह करना पड़ा। ऐसे में द्रौपदी 5 पतियों की पत्नी बन गईं। जब उन्होंने इसका कारण भगवान श्री कृष्ण से पूछा तो उन्होंने भगवान शिव से किए छल की याद दिलाई।
Advertisement
Advertisement
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।