Bathroom Vastu Tips: बाथरूम में भूलकर भी न रखें ये एक चीज, बिगड़ जाएगी घर की आर्थिक स्थिति; हो जाएंगे कंगाल
Bathroom Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में कई चीजें हैं, जिनका ध्यान रखना बेहद जरूरी है। वरना घर पर इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। आइए जानते हैं कि बाथरूम में क्या चीज भूलकर भी नहीं रखना चाहिए?
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read

Bathroom Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में घर के हर कोने का एक विशेष महत्व और ऊर्जा होती है। अक्सर लोग लिविंग रूम, बेडरूम और किचन के वास्तु पर तो पूरा ध्यान देते हैं, लेकिन बाथरूम को नजरअंदाज कर देते हैं। वास्तु के अनुसार, बाथरूम में सबसे अधिक नकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न होती है, जिसका सीधा असर हमारे स्वास्थ्य और आर्थिक स्थिति पर पड़ता है।
यदि आपके बनते काम बिगड़ रहे हैं, घर में पैसा टिक नहीं रहा है या लगातार कर्ज बढ़ता जा रहा है, तो इसकी वजह आपके बाथरूम में रखी एक मामूली सी चीज हो सकती है। आइए जानते हैं कि बाथरूम में भूलकर भी कौन सी एक चीज नहीं रखनी चाहिए और किन बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। आइए जानते हैं।
बाथरूम में भूलकर भी न रखें खाली बाल्टी
वास्तु शास्त्र के अनुसार, बाथरूम में कभी भी खाली बाल्टी नहीं रखनी चाहिए। यह एक छोटी सी गलती आपके घर की पूरी आर्थिक स्थिति को बिगाड़ सकती है। बाथरूम में रखी खाली बाल्टी दुर्भाग्य और कंगाली को निमंत्रण देती है। माना जाता है कि खाली बाल्टी घर में पैसों की कमी और खालीपन को दर्शाती है, जिससे आमदनी के स्रोत बंद होने लगते हैं।
खाली बाल्टी रखने से घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह तेजी से बढ़ता है, जिससे मानसिक तनाव और पारिवारिक कलह की स्थिति पैदा होती है।
बाथरूम के इन चीजों का रखें विशेष ध्यान
बाथरूम में कभी भी चटका हुआ या टूटा हुआ आईना न लगाएं। यह गंभीर वास्तु दोष पैदा करता है, जिससे आर्थिक नुकसान और स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं होती हैं। कई लोगों की आदत होती है कि वे नहाने के बाद गीले कपड़े बाथरूम में ही छोड़ देते हैं। वास्तु के अनुसार, ज्यादा देर तक गीले कपड़े रखना सूर्य दोष का कारण बनता है, जिससे मान-सम्मान में कमी आती है।
Advertisement
यदि आपके बाथरूम का कोई नल खराब है और उससे लगातार पानी टपक रहा है, तो उसे तुरंत ठीक करवाएं। टपकता हुआ पानी सीधे तौर पर धन की बर्बादी को दर्शाता है। इससे घर का पैसा पानी की तरह बह जाता है। बाथरूम को हमेशा साफ-सुथरा रखना चाहिए। नहाने के बाद फर्श को सुखा दें। बाथरूम को गंदा रखने से राहु और केतु के अशुभ प्रभाव पड़ते हैं।
Advertisement
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।