अपडेटेड 23 March 2024 at 23:00 IST
Holi Daan: कहीं आप तो नहीं करते होली पर इन चीजों का दान? हो जाएं सावधान, हो सकता है नुकसान
Holi हिंदू धर्म के सबसे बड़े त्योहारों में से पहला पर्व है। इस दिन रंग खेलने के साथ ही दान करने का भी महत्व है, लेकिन इस दिन कुछ चीजों का दान नहीं करना चाहिए।
- धर्म और अध्यात्म
- 3 min read

Holi Par Kin Chijo Ka Daan Nhi Karna Chaiye: हिंदू धर्म के सभी प्रमुख और बड़े त्योहारों में सबसे पहला पर्व होली का होता है। पूरे देश में रंगों का यह पर्व बड़ी ही धूम-धाम से मनाया जाता है। इस दिन की तैयारी लोग कुछ दिनों पहले से ही कर देते हैं। तरह-तरह के पकवानों को बनाने से लेकर रंग-गुलालों की खरीदारी तक एक हफ्ते पहले ही शुरू हो जाता है। वहीं इस दिन दान करने का भी बेहद खास महत्व माना गया है। ऐसे में बहुत से लोग इस दिन दान-पुण्य भी किया जाता है।
देश में हर्षोल्लास के साथ मनाए जाने वाले होली के त्योहार पर दान-पुण्य का भी विधान है। ऐसा कहा जाता है कि इस दिन कुछ ज्योतिष उपायों को करने से जीवन में समृद्धि आती है, तो वहीं कुछ चीजों का दान करना बेहद अशुभ फल देता है। अगर आप भी इस दिन दान देते हैं, तो भूलकर भी इन चीजों का दान न करें।
होली के दिन न करें इन चीजों का दान
पहने हुए कपड़ों को दान न दें
शास्त्रों के मुताबिक होलिका दहन और होली के दिन पहनें हुए कपड़ों को भूलकर भी दान नहीं देना चाहिए। मान्यता है कि रंग वाली होली पर ऐसा करने से आपके घर की खुशहाली पर बुरा असर पड़ता है।
कांच के सामान का न करें दान
होली के दिन कांच के बर्तनों को दान में देने से बचना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से घर में समस्याएं आ सकती हैं। साथ ही इस दिन इन चीजों को किसी को गिफ्ट भी देने से बचना चाहिए।
Advertisement
सुहाग की चीजें न दें दान
मान्यता है कि होलिका दहन के दिन कभी भी अपनी सुहाग की चीजें दूसरी महिला को नहीं देना चाहिए। ऐसा करना पति के लिए नुकसानदेह साबित हो सकता है।
सरसों का तेल भी न दें दान
कई बार लोग दान में तेल भी देते हैं, लेकिन होलिका दहन और होली वाले दिन सरसों के तेल का भी दान नहीं करना चहिए। इन दिनों में सरसों तेल का दान करने से शनिदेव नाराज हो जाते हैं।
Advertisement
पैसों का भी न करें दान
मान्यता है कि होलिका दहन और होली के दिन पैसों का दान करने से बचना चाहिए। ऐसा करने पर व्यक्ति की आर्थिक स्थिति पर बुरा असर पड़ सकता है। साथ ही होली पर पैसों का दान करने से मां लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं।
सफेद चीजों का न करें दान
इस दिन सफेद चीजें जैसे दूध, दही और चीनी जैसी चीजों का दान करने से बचना चाहिए। शास्त्रों के मुताबिक होली पर सफेद चीजों का दान करने से कुंडली में शुक्र ग्रह की स्थिति कमजोर हो सकती है जिससे व्यक्ति को बहुत सी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Sadhna Mishra
पब्लिश्ड 23 March 2024 at 23:00 IST