Maa Lakshmi Mantra & Aarti: छोटी दिवाली पर मां लक्ष्मी के इन 10 मंत्रों का करें जाप, पढ़ें आरती भी

Maa Lakshmi Mantra & Aarti: दिवाली के दिन आप मां लक्ष्मी की आरती और मंत्रों का जाप जरुर करें, इस लेख के माध्यम से जानते हैं उनके बारे में...

Lakshmi Puja
Maa Lakshmi Mantra & Aarti | Image: Freepik

Maa Lakshmi Mantra & Aarti: दिवाली के दिन मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है। साथ में कुछ ऐसे नियम भी किए जाते हैं जिससे मां लक्ष्मी आप पर अपनी कृपा बरसाएं। लेकिन क्या आप जानते हैं यदि दिवाली की शाम को पूजा के वक्त लक्ष्मी जी के मंत्र आरती की जाए तो पूजा का दोगुना फल मिलता है। 

जी हां, आज का हमारा लेख इन्हीं दोनों विषयों पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि आप महालक्ष्मी जी की कौन सी आरती और मंत्र पढ़ सकते हैं। पढ़ते हैं आगे…

मां लक्ष्मी के 10 मंत्र

  • धनाय नमो नम:
  • ॐ लक्ष्मी नम:
  • ॐ ह्रीं ह्रीं श्री लक्ष्मी वासुदेवाय नम:
  • ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं श्री सिद्ध लक्ष्म्यै नम:
  • लक्ष्मी नारायण नम:
  • पद्मानने पद्म पद्माक्ष्मी पद्म संभवे तन्मे भजसि पद्माक्षि येन सौख्यं लभाम्यहम्
  • ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं श्री सिद्ध लक्ष्म्यै नम:
  • ॐ धनाय नम:
  • ॐ ह्रीं श्री क्रीं क्लीं श्री लक्ष्मी मम गृहे धन पूरये, धन पूरये, चिंताएं दूरये-दूरये स्वाहा:
  • ऊं ह्रीं त्रिं हुं फट

मां लक्ष्मी जी की आरती

ॐ जय लक्ष्मी माता, मैया जय लक्ष्मी माता।
तुमको निशदिन सेवत, हर विष्णु विधाता॥

उमा, रमा, ब्रह्माणी, तुम ही जग माता।
सूर्य चंद्रमा ध्यावत, नारद ऋषि गाता॥
ॐ जय लक्ष्मी माता, मैया जय लक्ष्मी माता।

Advertisement

दुर्गा रूप निरंजनी, सुख-संपति दाता।
जो कोई तुमको ध्याता, ऋद्धि-सिद्धि धन पाता॥
ॐ जय लक्ष्मी माता, मैया जय लक्ष्मी माता।

तुम ही पाताल निवासिनी, तुम ही शुभदाता।
कर्म-प्रभाव-प्रकाशिनी, भव निधि की त्राता॥
ॐ जय लक्ष्मी माता, मैया जय लक्ष्मी माता।

Advertisement

जिस घर तुम रहती हो, तांहि में हैं सद्गुण आता।
सब संभव हो जाता, मन नहीं घबराता॥
ॐ जय लक्ष्मी माता, मैया जय लक्ष्मी माता।

तुम बिन यज्ञ ना होता, वस्त्र न कोई पाता।
खान पान का वैभव, सब तुमसे आता॥
ॐ जय लक्ष्मी माता, मैया जय लक्ष्मी माता।

शुभ गुण मंदिर सुंदर, क्षीरोदधि जाता।
रत्न चतुर्दश तुम बिन, कोई नहीं पाता॥
ॐ जय लक्ष्मी माता, मैया जय लक्ष्मी माता।

महालक्ष्मी जी की आरती, जो कोई नर गाता।
उर आनन्द समाता, पाप उतर जाता॥
ॐ जय लक्ष्मी माता, मैया जय लक्ष्मी माता।

ॐ जय लक्ष्मी माता, मैया जय लक्ष्मी माता।
तुमको निशदिन सेवत, हर विष्णु विधाता॥
ॐ जय लक्ष्मी माता, मैया जय लक्ष्मी माता।

पाएं सभी आरती का संग्रह सिर्फ श्री मंदिर साहित्य पर।

ये भी पढ़ें - Diwali 2024: दिवाली पर क्यों नहीं बनाते रोटी?

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By :
Garima Garg
पब्लिश्ड