अपडेटेड 6 September 2024 at 12:59 IST
Diwali 2024 Date: आ गई दिवाली..! नोट कर लें अगले महीने की ये तारीख
Diwali 2024 hindu calendar: साल का कब अंतिम चरण आ गया पता ही नहीं चला। ऐसे में दिवाली की तिथि के बारे में जानना तो बनता है। जानते हैं 2024 में दिवाली कब है...
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read

Diwali kab hai 2024: हिंदू मान्यता में वैसे तो कई ऐसे त्योहार हैं जो अपना अलग-अलग महत्व रखते हैं। लेकिन उनमें से दिवाली का त्योहार (Diwali 2024) बेहद ही खास होता है। बता दें कि ये हर साल कार्तिक महीने की अमावस्या तिथि पर मनाया जाता है। इस साल यह त्यौहार कब मनाया जाएगा इसके बारे में लोगों को पता होना जरूरी है।
आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि दिवाली का पावन त्योहार इस साल यानि 2024 में (Diwali kab hai) किस तिथि को मनाया जा रहा है और इस साल आप कब पूजा कर सकते हैं। पढ़ते हैं आगे…
2024 में दीपावली कब है? (Diwali kab hai 2024)
- बता दें कि इस साल दिवाली 31 अक्टूबर दिन को दोपहर 3:52 पर शुरू हो रही है। वहीं इसका समापन 1 नवंबर की शाम के वक्त 6:16 पर होगा। यानी तिथि के अनुसार दिवाली 1 नवंबर को मनाई जाएगी।
- यदि शुभ मुहूर्त की बात करें तो आप 1 नवंबर के दिन शाम के वक्त 5:36 से लेकर 6:16 तक पूजा कर सकते हैं।
- बता दें कि यह 5 दिन का पर्व होता है। जी हां, धनतेरस, छोटी दिवाली, दिवाली, गोवर्धन पूजा और भाई दौज, ये पांच पर्व लगातार आते हैं।
- ऐसे में इस बार धनतेरस 29 अक्टूबर दिन मंगलवार को मनाया जा रहा है। वहीं छोटी दिवाली 31 अक्टूबर को मनाई जाएगी।
- बता दें कि हर साल छोटी दीपावली के अगले दिन ही बड़ी दिवाली मनाई जाती है। यानी 31 अक्टूबर 2024 को बड़ी दिवाली मनाई जानी चाहिए लेकिन बता दें कि बड़ी दिवाली इस साल 1 नवंबर को मनाई जाएगी।
- वहीं गोवर्धन पूजा 2 नवंबर को और भाई दौज 3 नवंबर को मनाया जा रहा है। यानि 29 अक्टूबर से 3 नवंबर तक ये पर्व मनाया जाएगा।
ये भी पढ़ें - Ganesh Chaturthi : 6 या 7 सितंबर, कब लाएं बप्पा को घर? जानें शुभ मुहूर्त
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 6 September 2024 at 12:59 IST