Dhanteras Shubh Muhurat: किस मुहूर्त में खरीदें झाड़ू, बर्तन, सोने-चांदी? जानें धनतेरस पूजा का समय
Dhanteras Shubh Muhurat 2024: धनतेरस का शुभ मुहूर्त कब से कब तक है? धनतेरस पूजा का सबसे अच्छा समय कौन सा है? जानें इस लेख के माध्यम से...
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read

What is the time for Dhanteras puja? इस साल धनतेरस 29 अक्टूबर यानी आज मनाया जा रहा है। बता दें कि इसके साथ ही आज उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र लगने वाला है। ऐसे में यह नक्षत्र आज शाम को 6:34 तक रहने वाला है। आज धनतेरस के दिन लोग न केवल नए बर्तन खरीदते हैं बल्कि घर में नई झाड़ू, गहने, बर्तन आदि भी लेकर आते हैं। मान्यता है कि यदि इस दिन खरीदारी की जाए तो व्यक्ति को 2 गुना लाभ होता है। ऐसे में खरीदारी के शुभ मुहूर्त के बारे में पता होना जरूरी है।
आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि धनतेरस पूजा का शुभ मुहूर्त क्या है। साथ ही खरीदारी के शुभ मुहूर्त के बारे में भी जानेंगे। पढ़ते हैं आगे…
धनतेरस पूजा और खरीदारी का शुभ मुहूर्त
- यदि आप धनतेरस पर झाड़ू, गहने और बर्तन खरीदना चाहते हैं तो इसका शुभ मुहूर्त 29 अक्टूबर को नहीं बल्कि 30 अक्टूबर को बन रहा है। हालांकि 29 अक्टूबर को भी खरीदारी की जा सकती है। जैसा कि हमने पहले भी बताया उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र में खरीदारी की जा सकती है। लेकिन उस दिन सोना चांदी खरीदने से कोई भी लाभ हासिल नहीं होगा।
- ऐसे में आप 30 अक्टूबर को सुबह 6:31 से 10:31 मिनट तक खरीदारी कर सकते हैं। उदया तिथि में त्रिपुष्कर योग बन रहा है। ऐसे में यदि इस समय खरीदारी की जाए तो व्यक्ति को बहुत लाभ होगा। बता दें कि 30 अक्टूबर के दिन सुबह 6:45 से सुबह 7:48 पर इंद्र योग भी बन रहा है। ऐसे में इस योग में यदि झाड़ू और बर्तन खरीदे जाएं तो धन की अपार वृद्धि हो सकती है।
- बता दें कि धनतेरस की पूजा लेकिन 29 अक्टूबर को ही की जाएगी। चूंकि पूजा प्रदोष काल में की जा सकती है ऐसे में आप शाम 6:31 से रात 8:44 तक पूजा कर सकते हैं।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।