अपडेटेड 27 October 2024 at 11:52 IST
Dhanteras Date 2024: 28 अक्टूबर या 29 अक्टूबर... कब है धनतेरस?
Dhanteras kab hai 2024: इस साल धनतेरस कब मनाया जा रहा है। जानते हैं सही तिथि और धनतेरस की पूजा के शुभ मुहूर्त के बारे में...
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read

Dhanteras kab hai 2024: दिवाली का त्योहार धनतेरस से शुरू होता है और भाई दूज पर समाप्त होता है। ऐसे में धनतेरस की तिथि को लेकर लोगों के मन में कई सवाल उठ रहे हैं। किसी को लग रहा है कि धनतेरस का त्योहार 28 अक्टूबर को मनाया जाएगा तो किसी को लग रहा है कि धनतेरस 29 अक्टूबर को मनाई जा रही है। ऐसे में धनतेरस की सही तिथि के बारे में लोगों को पता होना जरूरी है।
आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि 2024 में धनतेरस का त्यौहार (When is Dhanteras 2024) कब मनाया जा रहा है और दिवाली की शुरुआत कब से हो रही है। पढ़ते हैं आगे…
धनतेरस की सही तिथि क्या है? (Dhanteras Date 2024)
- बता दें कि धनतेरस का पर्व 29 अक्टूबर दिन मंगलवार को मनाया जा रहा है। धनतेरस त्रयोदशी तिथि के दिन मनाई जाती है। ऐसे में इस तिथि का आरंभ 29 अक्टूबर सुबह 10:45 पर हो रहा है। वहीं पर 30 अक्टूबर दोपहर 12:49 पर इसका समापन हो रहा है।
- धनतेरस की पूजा शाम के वक्त की जाती है। ऐसे में आप 29 अक्टूबर की रात को धनतेरस की पूजा कर सकते हैं। हालांकि हिंदू धर्म में उदया तिथि को महत्व दिया जाता है।
- बता दें कि 29 अक्टूबर को कई सुबह मुहूर्त के योग बन रहे हैं। सुबह 10:30 बजे से 1:30 बजे के बीच में बहुत बड़ा योग बन रहा है। इस बीच आप कुबेर जी की पूजा कर सकते हैं।
- वहीं दोपहर 2:30 बजे से 4:00 बजे तक भी आप धनतेरस से जुड़ी पूजा की तैयारी कर सकते हैं। शाम के वक्त 7:13 से 8:48 तक धनतेरस की पूजा का शुभ योग बन रहा है। इस दौरान धनतेरस की पूजा कर भगवान को प्रसन्न कर सकते हैं।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 27 October 2024 at 10:46 IST