अपडेटेड 16 October 2025 at 20:32 IST
Dhanteras Diya: यमराज, पितृ से लेकर मां लक्ष्मी तक, धनतेरस के दिन दीपक जलाने का है खास महत्व, जानें कब और कहां जलाएं
Dhanteras Diya: धनतेरस के दिन 13 दीया जलाने की परंपरा है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन वास्तु के नियमों के अनुसार सही स्थान पर दीया जलाने से उत्तम फलों की प्राप्ति हो सकती है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।
- धर्म और अध्यात्म
- 3 min read

Dhanteras Diya: सनातन धर्म में धनतेरस के दिन से ही दिवाली का आरंभ हो जाता है। धनतेरस का दिन सुख-सौभाग्य का कारक माना जाता है। इस दिन भगवान धन्वंतरि, कुबेर देव और मां लक्ष्मी की पूजा का विशेष महत्व होता है। इस दिन शुभ मुहूर्त में नई चीजें खरीदने का महत्व है। इतना ही नहीं, इस दिन दीपक जलाने की परंपरा है।
ऐसा कहा जाता है कि धनतेरस के दिन 13 दीपक जलाने से अकाल मृत्यु, नकारात्मक ऊर्जा और दुर्भाग्य से सभी देवी-देवता हमारी रक्षा करते हैं। आपको बता दें,13 अलग-अलग दीपक को सही स्थान पर जलाने का विधान है। अगर आप भी इस दिन 13 दीपक जला रहे हैं तो आइए हम आपको इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित दयानंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं कि 13 दीपक को कहां-कहां जलाएं?
धनतेरस का पहला दीपक
धनतेरस का पहला दीपक मुख्य दरवाजे पर या फिर कचरे के पास दक्षिण दिशा की तरफ मुख करके जलाना चाहिए। यह दिशा यमराज को समर्पित है। इसलिए यहां दीपक जलाने से अकाल मृत्यु से छुटकारा मिल सकता है।
धनतेरस का दूसरा दीपक
धनतेरस का दूसरा दीपक देवी-देवताओं के सामने जलाने का विशेष विधान है। इसे सौभाग्य का कारक माना जाता है।
Advertisement
धनतेरस का तीसरा दीपक
धनतेरस का तीसरा दीपक घर के प्रवेश द्वार पर जलाने का विशेष विधान है। इसे शुभता का प्रतीक माना जाता है।
धनतेरस का चौथा दीपक
धनतेरस का चौथा दीपक तुलसी के पास जलाएं। इससे घर में मां लक्ष्मी का आगमन होता है और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है।
Advertisement
धनतेरस का पांचवा दीपक
धनतेरस का पांचवा दीपक घर के सबसे ऊंचे स्थान पर दीपक जलाएं। इससे वास्तु दोष से छुटकारा मिल सकता है।
धनतेरस का छठा दीपक
धनतेरस का छठा दीपक पीपल के पेड़ के पास जलाएं। इससे आरोग्य की प्राप्ति हो सकती है।
धनतेरस का सातवां दीपक
धनतेरस का सातवां दीपक बालकनी में जाएं। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा बना रहा है।
धनतेरस का आठवां दीपक
धनतेरस का आठवां दीपक कूड़े या स्टोर रूम के पास रखें। इससे दरिद्रता दूर होता है।
धनतेरस का नौवां दीपक
धनतेरस का नौवां दीपक वॉशरूम या टॉयलेट के बाहर रखें। इससे नकारात्मक ऊर्जा से छुटकारा मिल सकता है।
धनतेरस का दसवां दीपक
धनतेरस का दसवां दीपक नजर दोष से छुटकारा पाने के लिए शमी के पास जलाएं।
धनतेरस का ग्यारहवां दीपक
धनतेरस का ग्यारहवां दीपक घर की छत पर जलाएं। इससे घर में आनंद और उल्लास बना रहता है।
धनतेरस का बारहवां दीपक
धनतेरस का बारहवां दीपक घर के चौराहे या गली के मोड़ पर जलाएं। इससे शुभ ऊर्जा बनी रहती है।
धनतेरस का तेरहवां दीपक
धनतेरस का तेरहवां दीपक बेल के पेड़ के नीचे जलाएं। इससे घर की आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रहती है।
Published By : Aarya Pandey
पब्लिश्ड 16 October 2025 at 20:32 IST