अपडेटेड 18 October 2025 at 11:40 IST

Dhanteras 2025: धनतेरस पर सोने-चांदी ही नहीं, नमक और धनिया भी खरीद लें, अपार धन-समृद्धि की हो सकती है बढ़ोतरी, जानें महत्व

Dhanteras 2025: धनतेरस के शुभ मौके पर सोना-चांदी और नए बर्तन खरीदना लगभग हर कोई शुभ मानता है, लेकिन क्या आपको पता है कि इस शुभ मौके पर नमक और साबुत धनिया ही क्यों खरीदा जाता है। आइए इसका महत्व जानते हैं।

Donate for lakshmi blessings during dhanteras
Donate for lakshmi blessings during dhanteras | Image: Meta AI
ai-icon

Show Quick Read

dropdown-arrow
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed

Dhanteras 2025: आज यानी 18 अक्टूबर को पूरे देश में धनतेरस का त्योहार मनाया जा रहा है। धनतेरस को भारतीय समाज में धन की देवी यानी मां लक्ष्मी को समर्पित माना जाता है। इसलिए इस दिन देवी लक्ष्मी के साथ भगवान कुबेर और भगवान धन्वंतरि की पूजा-पाठ करने का विधान माना जाता है। 
धनतेरस के शुभ मौके पर सोना-चांदी और नए बर्तन खरीदना लगभग हर कोई शुभ मानता है, क्योंकि ये चीजें देवी लक्ष्मी, कुबेर और भगवान धन्वंतरि के प्रिय मानी जाती हैं, लेकिन आपको बता दें कि पौराणिक मान्यता के अनुसार नमक और साबुत धनिया भी खरीदना काफी शुभ माना जाता है। ऐसे में अगर आप इस धनतेरस सोना या चांदी नहीं खरीद सकते हैं, तो नमक और धनिया भी खरीद सकते हैं। आइए धनिया और नमक खरीदने का महत्व जानते हैं।

धनतेरस पर धनिया खरीदने का महत्व

पौराणिक मान्यता के अनुसार प्राचीन काल से धनिया खरीदना एक शुभ परंपरा माना जाता है। कथा के अनुसार धनिया मां लक्ष्मी को प्रिय है, जिसे देवी लक्ष्मी और भगवान धन्वंतरि की पूजा में अर्पित करना भी शुभ माना जाता है। इसलिए धनतेरस के दिन कई लोग सोना-चांदी के अलावा साबुत धनिया भी खरीदना शुभ मानते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि धनतेरस के दिन कई लोग धनिया का पौधा भी गार्डन में लगाते हैं।

धनतेरस पर नमक खरीदने का महत्व

धनिया के अलावा, धनतेरस के दिन नमक खरीदना भी शुभ माना जाता है। पौराणिक मान्यता के अनुसार नमक खरीदकर घर लाने से घर की अशुद्धियां, नकारात्मक ऊर्जा, दुख और सभी कष्ट दूर चंद दिनों में हो जाते हैं। कथा के अनुसार यह भी कहा जाता है कि नमक को काले कपड़े में बांधकर मुख्य द्वार की पूर्व दिशा में बांधने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है।

धनतेरस खरीदारी का शुभ मुहूर्त

खबरों के अनुसार धनतेरस खरीदारी का शुभ मुहूर्त कुछ इस प्रकार है।
अमृत काल- सुबह 8 बजकर 50 मिनट से 10 बजकर 33 मिनट तक है।
अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12 बजकर 1 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 48 मिनट तक है।
चौघड़िया मुहूर्त- दोपहर 1 बजकर 51 मिनट से लेकर दोपहर 3 बजकर 18 मिनट तक है।
 

Advertisement

ये भी पढ़ें: Dhanteras 2025: धनतेरस पर सोना-चांदी क्यों खरीदना चाहिए? इन 5 कारणों को जानने के बाद आप भी दुकान पहुंच जाएंगे
 

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Sahitya Maurya

पब्लिश्ड 18 October 2025 at 10:39 IST