अपडेटेड 21 October 2024 at 11:42 IST

Dhanteras 2024: धनतेरस पर Gold ही नहीं, घर लें आएं इन धातुओं के भी बर्तन; होगी बरकत

Dhanteras 2024: धनतेरस के दिन आप सोने की धातु से बनी चीजों के अलावा भी कई अन्य धातुओं के बर्तन भी खरीद सकते हैं।

Follow : Google News Icon  
Gold, silver sales on Dhanteras 2023
धनतेरस 2024 | Image: Freepik

Dhanteras Par Kya Kharidein: हिंदू धर्म में धनतेरस (Dhanteras) पर्व का विशेष महत्व है। देशभर में हर साल कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को ये पर्व मनाया जाता है। इस साल धनतेरस पर्व 29 अक्टूबर के दिन मनाया जाएगा। रोशनी के त्योहार दीपावली से पहले धनतेरस मनाया जाता है। इस दिन मुख्य रूप से धन की देवी मां लक्ष्मी और कुबेर देवता की पूजा की जाती है।

इतना ही नहीं धनतेरस के मौके पर खरीदारी (Shopping) करना भी काफी शुभ माना जाता है। वैसे तो धनतेरस के दिन किसी भी चीज की खरीदारी करना शुभ होता है लेकिन इस दिन कुछ धातुओं के बर्तनों को घर लाना बेहद शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन खरीदारी करने से संपत्ति में तेरह गुना वृद्धि होती है। इसलिए इस दिन लोग जमकर खरीदारी करते हैं। धनतेरस के दिन ज्यादातर लोग सोने-चांदी जैसी धातुओं से बने बर्तनों की खरीदारी करते हैं। हालांकि इसके अलावा भी आप कई अन्य धातुओं से बने बर्तनों की खरीदारी धनतेरस के मौके पर कर सकते हैं।

धनतेरस के मौके पर इन धातुओं के बर्तनों की करें शॉपिंग (Shop for these metal utensils on the occasion of Dhanteras)

स्टील के बर्तन

आजकल ज्यादातर लोग स्टील के बर्तनों का इस्तेमाल करते हैं। ये बजट-फ्रेंडली होने के साथ-साथ काफी शुभ भी माने जाते हैं। जो लोग अन्य धातुओं की खरीदारी नहीं कर सकते, वे इस धनतेरस पर स्टील के बर्तन जरूर खरीद सकते हैं।

Advertisement

पीतल के बर्तन

पीतल से बने बर्तन स्वास्थ्य के लिए अच्छे होते हैं और पूजा के लिए भी शुभ माने जाते हैं। धनतेरस के दिन पीतल के बर्तन खरीदना घर में बरकत लाता है।

Advertisement

तांबे के बर्तन

सोने और चांदी के अलावा, इस धनतेरस पर आप तांबे के बर्तन भी खरीद सकते हैं। पूजा के लिहाज से इनका महत्व है, और ये स्वास्थ्य के लिए भी लाभदायक होते हैं।

चांदी के बर्तन

धनतेरस पर चांदी के बर्तन खरीदना बहुत शुभ माना जाता है। यदि आपकी आर्थिक स्थिति ठीक है, तो इस दिन चांदी की पूजा की थाली, छोटी गिलास, चम्मच और सिक्के खरीदना एक अच्छा विचार है।

ये भी पढ़ें: Dhanteras 2024: 29 या 30 कब है धनतेरस? जानिए डेट, पूजा और सोने-चांदी की खरीदारी का शुभ मुहूर्त

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Kajal .

पब्लिश्ड 21 October 2024 at 11:38 IST