Devshayani Ekadashi 2026: 24 या 25 जुलाई कब है देवशयनी एकादशी? जानें भगवान विष्णु की पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व

Devshayani Ekadashi 2026: हिंदू धर्म में देवशयनी एकादशी का विशेष महत्व है। इसी दिन से भगवान विष्णु योग निद्रा में चले जाते हैं। जिसके बाद सभी मांगलिक कार्य पर रोक लगा दिया जाता है। अब ऐसे में इस साल देवशयनी एकादशी कब है और पूजा का शुभ मुहूर्त क्या है? आइए जानते हैं।

Devshayani Ekadashi 2026 on July 24 or 25 Know the auspicious time for worshipping Lord Vishnu and its significance
Devshayani Ekadashi 2026 on July 24 or 25 Know the auspicious time for worshipping Lord Vishnu and its significance | Image: Meta AI

Devshayani Ekadashi 2026: हिंदू धर्म में आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी का विशेष महत्व है, जिसे देवशयनी एकादशी या हरिशयनी एकादशी कहा जाता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन से भगवान श्री हरि विष्णु चार महीनों के लिए योग निद्रा में चले जाते हैं और चातुर्मास का आरंभ होता है।  अब ऐसे में इस साल देवशयनी एकादशी 24 या 25 कब मनाई जाएगी? आइए जानते हैं।

24 या 25 जुलाई कब है देवशयनी एकादशी?

हिंदू पंचांग के अनुसार, एकादशी तिथि की शुरुआत 24 जुलाई 2026 को सुबह 9:13 बजे होगी और इसका समापन 25 जुलाई 2026 को सुबह 11:35 बजे होगा।  सनातन परंपरा में उदया तिथि को शुभ माना जाता है। 25 जुलाई शनिवार के दिन सूर्योदय के समय एकादशी तिथि उपस्थित रहेगी, इसलिए देवशयनी एकादशी का व्रत और पूजन 25 जुलाई 2026 को ही रखा जाएगा।

देवशयनी एकादशी के दिन पूजा का शुभ मुहूर्त 

25 जुलाई को सुबह स्नान ध्यान के बाद पूजा के लिए ब्रह्म मुहूर्त सुबह 04:20 से 05:00 बजे तक और सुबह की सामान्य पूजा का समय उत्तम रहेगा।
ब्रह्म मुहूर्त (प्रातः स्नान व ध्यान)    सुबह 04:16 बजे से सुबह 04:57 बजे तक
अभिजीत मुहूर्त    दोपहर 12:00 बजे से दोपहर 12:55 बजे तक

देवशयनी एकादशी के दिन पूजा का महत्व 

इस दिन से चातुर्मास का आरंभ होता है। इसके बाद मांगलिक कार्य जैसे विवाह, गृह प्रवेश, मुंडन आदि 4 महीनों के लिए स्थगित हो जाते हैं। इन चार महीनों में पूजा-पाठ, ध्यान और जप-तप का विशेष फल मिलता है। ऐसी मान्यता है कि जो श्रद्धालु इस दिन विधि-विधान से व्रत रखते हैं, उनके सभी कष्ट दूर होते हैं और मोक्ष की प्राप्ति होती है।

Advertisement

देवशयनी एकादशी का पारण कब है? 

देवशयनी एकादशी का व्रत 25 जुलाई 2026 को रखा जाएगा। व्रत का पारण अगले दिन 26 जुलाई 2026 को सुबह 05:39 बजे से सुबह 08:22 बजे के बीच किया जाएगा।

ये भी पढ़ें - Aaj Ka Rashifal 21 July 2026: आज मंगलवार के दिन इन मीन समेत इन 5 राशियों के बनेंगे सभी बिगड़े काम, आपकी वाणी से होगा लाभ; पढ़ें दैनिक राशिफल 
 

Advertisement
Published By:
 Aarya Pandey
पब्लिश्ड