अपडेटेड 5 November 2025 at 08:15 IST
Dev Deepawali 2025 Mantras: आज देव दीपावली के दिन जरूर करें इन विशेष मंत्रों का जाप, मोक्ष की होगी प्राप्ति; जीवन के हर कष्ट होंगे दूर
Dev Deepawali 2025 Mantras: आज देव दीपावली के दिन कुछ ऐसे मंत्र हैं, जिसका जाप करने से ऐसी मान्यता है कि व्यक्ति को मृत्यु के बाद मोक्ष की प्राप्ति हो सकती है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read

Dev Deepawali 2025 Mantras: देव दीपावली, जिसे 'देव दिवाली' या 'त्रिपुरारी पूर्णिमा' भी कहा जाता है, कार्तिक मास की पूर्णिमा को मनाया जाने वाला एक अत्यंत पावन पर्व है। आज देव दीपावली है और इस दिन सभी देवी-देवता पृथ्वी पर दिवाली मनाने के लिए आते हैं। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, इसी दिन भगवान शिव ने अंधकासुर के पुत्र त्रिपुरासुर का वध कर देवताओं को भयमुक्त किया था।
देवताओं ने प्रसन्न होकर पृथ्वी पर आकर दीप प्रज्वलित कर उत्सव मनाया था, इसीलिए इसे 'देवों की दीपावली' कहते हैं। यह दिन मोक्ष और समस्त कष्टों के निवारण के लिए विशेष रूप से फलदायी माना जाता है। इस पावन अवसर पर गंगा स्नान और दीपदान के साथ-साथ कुछ विशेष मंत्रों का जाप करना आपके जीवन में सुख, समृद्धि और आध्यात्मिक उन्नति लाता है।
अब ऐसे में इस दिन कुछ ऐसे विशेष मंत्र हैं, जिनका जाप करने से उत्तम फलों की प्राप्ति हो सकती है। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित दयानंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।
भगवान शिव के महामंत्र का करें जाप
यह पंचअक्षरी मंत्र है जो सभी पापों को नष्ट करता है और साधक को आंतरिक शांति प्रदान करता है। इसके जाप से जीवन के बड़े से बड़े संकट टल जाते हैं।
ऊं नमः शिवाय
Advertisement
मोक्ष प्राप्ति के लिए करें इस मंत्र का जाप
यह द्वादशाक्षरी मंत्र है। इसका निरंतर जाप करने से भौतिक सुखों के साथ-साथ मोक्ष का आशीर्वाद मिलता है।
ऊं नमो भगवते वासुदेवाय
महालक्ष्मी का धन-समृद्धि मंत्र
देव दीपावली पर दीपदान से न केवल देवताओं का आशीर्वाद मिलता है, बल्कि माता लक्ष्मी की कृपा भी प्राप्त होती है, जिससे धन-धान्य की कमी दूर होती है।
ऊं ह्रीं श्रीं लक्ष्मीभयो नमः
Advertisement
गंगा माता का स्तुति मंत्र
देव दीपावली पर गंगा स्नान का विशेष महत्व है। जो स्नान नहीं कर पाते, वे इस मंत्र से गंगा का आह्वाहन कर सकते हैं।
ऊं जय गंगे माता, श्री जय गंगे माता।
जो नर तुमको ध्याता, मनवांछित फल पाता॥
ये भी पढ़ें - Aaj Ka Rashifal 05 November 2025: आज देव दीपावली के दिन इन 5 राशियों पर रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा, जानें कैसा रहेगा आपका दिन
दीपक दान करने के दौरान मंत्र जाप
दीप दान के समय इस मंत्र के उच्चारण से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है।
शुभं करोति कल्याणं आरोग्यं धनसंपदा।
शत्रुबुद्धि विनाशाय दीपज्योति नमोस्तुते॥
जीवन के सभी कष्टों से छुटकारा पाने के लिए मंत्र
जीवन के कष्टों से मुक्ति और दीर्घायु के लिए भगवान शिव का यह मंत्र अत्यंत फलदायी है।
ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्।
उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्॥
Published By : Sagar Singh
पब्लिश्ड 5 November 2025 at 08:14 IST