Deepak Jalane Ke Niyam: घर के मुख्य द्वार पर आप भी जलाते हैं दीया? जानिए इसका लाभ और नियम

Deepak jalane ke Niyam: अगर आप घर के मुख्य द्वार पर दीपक जलाते हैं तो आपको इसके लाभ और नियमों के बारे में जान लेना चाहिए।

Deepak
दीपक जलाने के नियम | Image: Pexels

Astrology/Deepak jalane ke Niyam: सनातन धर्म में किसी भी देवी-देवता की पूजा करते समय दीपक जलाया जाता है। घर, मंदिर में दीपक जलाने का बेहद खास महत्व होता है। जिस घर में पूजा-अर्चना के दौरान दीपक जलाया जाता है वहां सदैव भगवान का वास होता है।

इतना ही नहीं घर के मंदिर व मुख्य द्वार पर दीपक जलाने को बेहद शुभ माना जाता है। जी हां, आपने बिल्कुल सही पढ़ा। दीपक जलाना न सिर्फ घर के मंदिर बल्कि घर के मुख्य द्वार पर भी बेहद शुभ माना जाता है। हालांकि मुख्य द्वार पर दीपक जलाने के कुछ नियम होते हैं। अगर आप इन नियमों के साथ मुख्य द्वार पर दीपक जलाते हैं तो इसका लाभ आपको जरूर मिलेगा।

तो चलिए सबसे पहले जान लेते हैं कि घर के मुख्य द्वार पर दीपक जलाने से आपको किस तरह के लाभ मिलते हैं, साथ ही यह भी जानते हैं कि दीपक जलाने के नियम क्या हैं।

मुख्य द्वार पर दीपक जलाने के लाभ

  • घर के मुख्य द्वार पर दीपक जलाने से नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव खत्म हो जाता है और घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
  • मुख्य द्वार पर दीपक जलाने से माता लक्ष्मी की कृपा सदैव आप और आपके परिवार पर बनी रहती है।
  • मुख्य द्वार पर नियमानुसार दीपक जलाने से बिगड़ी हुई आर्थिक स्थिति में भी सुधार आ जाता है।
  • ऐसा करने से बुरी शक्तियों का नाश होता है और घर में हमेशा खुशहाली बनी रहती है।

मुख्य द्वार पर दीपक जलाने के नियम

  • मुख्य द्वार पर दीपक जलाने के लिए हमेशा घी या सरसों तेल का इस्तेमाल करें।
  • एक बात का खास ध्या रखें की घी का दीपक जलाते समय रुई की बाती और सरसों के तेल का दीपक जलाते समय लाल कलेवा का इस्तेमाल करना चाहिए।
  • मुख्य द्वार पर दीपक को इस प्रकार रखें कि घर से बाहर निकलते समय दीपक आपके दाएं हाथ की तरफ पड़े। ये दिशा शुभ होगी।
  • दीपक मिट्टी से बना होना चाहिए और ये कहीं से खंडित नहीं होना चाहिए।
  • इस बात का भी खास ध्यान रखें कि मुख्य द्वार का दीपक हमेशा शाम के वक्त ही जलाना चाहिए। 

ये भी पढ़ें : Guruwar Puja: भगवान विष्णु की पूजा करते समय जरूर करें उनके 108 नामों का जाप, मिलेगा आशीर्वाद

Advertisement

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By:
 Kajal .
पब्लिश्ड