अपडेटेड 27 November 2024 at 17:43 IST
Vinayak Chaturthi 2024: कब है हनुमान जयंती, विनायक चतुर्थी? नोट करें व्रत-त्योहार की पूरी लिस्ट
December Month Vrat Tyohar 2024: दिसंबर में कई व्रत और त्योहार पड़ने वाले हैं। आइए जानते हैं कि दिसंबर में किस तारीख को कौन-सा व्रत और त्योहार पड़ने वाला है।
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read

December Month Vrat Tyohar 2024: हिंदू धर्म में व्रत और त्योहारों का काफी महत्व होता है। इस साल का 11वां महीना यानी नवंबर (November 2024) कुछ ही दिनों में खत्म होने वाला है। ऐसे में साल का आखिरी महीना यानी दिसंबर (December) कुछ ही दिनों में शुरू होने वाला है। नवंबर की तरह ही दिसंबर के महीने में भी कई बड़े व्रत और त्योहार (Vrat-Tyohar) पड़ने वाले हैं।
नवंबर महीने में छठ पूजा ( Chhath Puja), देव दीपावली (Dev Deepawali) और तुलसी विवाह (Tulsi Vivah) जैसे कई बड़े व्रत और त्योहार पड़े थे। जिसके चलते अब लोगों की नजर अगले महीने (दिसंबर) के व्रत और त्योहारों की लिस्ट पर है। तो चलिए बिना किसी देरी के जान लेते हैं कि दिसंबर के महीने में किस-किस तारीख को कौन-कौन से व्रत और त्योहार पड़ने वाले हैं।
दिसंबर महीने के व्रत और त्योहार की लिस्ट (Masik Vrat Tyohar December 2024)
- 01 दिसंबर 2024: मार्गशीर्ष अमावस्या।
- 04 दिसंबर 2024: विनायक चतुर्थी व्रत।
- 06 दिसंबर 2024: विवाह पंचमी।
- 07 दिसंबर 2024: चम्पा षष्ठी।
- 08 दिसंबर 2024: भानु सप्तमी।
- 11 दिसंबर 2024: मोक्षदा एकादशी, गीता जयंती।
- 12 दिसंबर 2024: मत्स्य द्वादशी।
- 13 दिसंबर 2024: प्रदोष व्रत, अनंग त्रयोदशी।
- 14 दिसंबर 2024: दत्तात्रेय जयंती।
- 15 दिसंबर 2024: अन्नपूर्णा, त्रिपुर भैरवी जयंती, धनु संक्रांति, मार्गशीर्ष पूर्णिमा, खरमास का आरम्भ।
- 18 दिसंबर2024: गणेश चतुर्थी व्रत।
- 23 दिसंबर 2024: रुक्मिणी अष्टमी।
- 25 दिसंबर 2024: क्रिसमस।
- 26 दिसंबर 2024: सफला एकादशी।
- 27 दिसंबर 2024: सुरुप द्वादशी।
- 28 दिसंबर 2024: प्रदोष व्रत।
- 29 दिसंबर 2024: शिव चतुर्दशी व्रत।
- 30 दिसंबर 2024: हनुमान जयंती, अमावस्या।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Kajal .
पब्लिश्ड 27 November 2024 at 08:35 IST