अपडेटेड 14 December 2024 at 07:09 IST

Dattatreya Jayanti 2024: दत्तात्रेय जयंती आज? नोट करें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और मंत्र

Dattatreya Jayanti 2024: आइए जानते हैं कि दत्तात्रेय जयंती पर आप किस समय भगवान दत्तात्रेय की पूजा कर सकते हैं।

Follow : Google News Icon  
Lord Dattatreya Jayanti 2023, ritual, significance and everything
दत्तात्रेय जयंती 2024 | Image: X (Formerly Twitter)

Dattatreya Jayanti 2024 Muhurat and Puja Vidhi: हिंदू धर्म में दत्तात्रेय जयंती (Dattatreya Jayanti) का बेहद खास महत्व है। दत्तात्रेय जयंती को भगवान दत्तात्रेय के जन्मदिवस के रूप में मनाया जाता है। भगवान दत्तात्रेय को त्रिदेवों यानि ब्रह्मा, विष्णु और शिव जी का अंश माना जाता है। दत्तात्रेय जयंती के दिन भगवान दत्तात्रेय की पूजा व व्रत किए जाने की परंपरा है।

हर साल मार्गशीर्ष माह की पूर्णिमा तिथि के दिन मनाई जाती है। जो कि इस साल आज यानी शनिवार, 14 दिसंबर के दिन मनाई जा रही है। माना जाता है कि इस दिन भगवान दत्तात्रेय की पूजा करने से साधक के सभी दुख और कष्ट दूर होते हैं और उसकी हर मनोकामना भी पूरी होती है। ऐसे में चलिए जानते हैं कि दत्तात्रेय जयंती पर आप किस शुभ मुहूर्त में भगवान दत्तात्रेय की पूजा कर उन्हें प्रसन्न कर सकते हैं।

दत्तात्रेय जयंती 2024 शुभ मुहूर्त (Dattatreya Jayanti 2024 Muhurat)

हिंदू पंचांग के अनुसार दत्तात्रेय जयंती हर साल मार्गशीर्ष माह की पूर्णिमा तिथि के दिन मनाई जाती है। इस साल इस तिथि की शुरुआत 14 दिसंबर, 2024 की शाम 4 बजकर 58 मिनट होकर 15 दिसंबर, 2024 दोपहर 2 बजकर 31 मिनट तक रहेगी। ऐसे में दत्तात्रेय जयंती इस साल आज यानी 14 दिसंबर 2024 को मनाई जा रही है।

वहीं, आप भगवान दत्तात्रेय की पूजा आज इन शुभ मुहूर्त में कर सकते हैं।

Advertisement
  • ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 05 बजकर 17 मिनट से 06 बजकर 11 मिनट तक।
  • अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 11 बजकर 48 मिनट से दोपहर 12 बजकर 39 मिनट तक।
  • गोधूलि मुहूर्त: शाम 05 बजकर 23 मिनट से 05 बजकर 51 मिनट तक।
  • निशिता मुहूर्त: रात्रि 11 बजकर 49 मिनट से 15 दिसंबर रात 12 बजकर 44 मिनट तक।

दत्तात्रेय जयंती 2024 की पूजा विधि (Dattatreya Jayanti Puja Vidhi)

  • दत्तात्रेय जयंती के दिन सुबह स्नान करने के बाद साफ वस्त्र धारण करें।
  • उसके बाद साफ चौकी पर लाल रंग का साफ कपड़ा बिछाएं।
  • अब इस चौकी पर भगवान दत्तात्रेय की मूर्ति को स्थापित करें।
  • फिर गंगाजल से मूर्ति को स्नान कराएं और चंदन का तिलक लगाएं।
  • भगवान दत्तात्रेय को तुलसी दल और पंचामृत अर्पित करें।
  • पूजा के आखिर में कथा, आरती और मंत्र का पाठ करें।
  • ध्यान रखें कि इस दिन पूजा के बाद गरीबों को जरूरी चीजों का दान करें।

भगवान दत्तात्रेय मंत्र (Dattatreya Jayanti 2024 Mantras)

  • ॐ द्रांदत्तात्रेयाय नम:।
  • दिगंबरा-दिगंबरा श्रीपाद वल्लभ दिगंबरा।
  • ऊं ह्रीं विद्दुत जिव्हाय माणिक्यरुपिणे स्वाहा।
  • ॐ दिगंबराय विद्महे योगीश्रारय् धीमही तन्नो दत: प्रचोदयात।

ये भी पढ़ें: ठंड से ठिठुर जाएगा शरीर! गर्म कपड़े, कंबल-मोटी रजाई भी नहीं आएंगे काम, दिल्ली से UP तक ऐसा है मौसम..

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Kajal .

पब्लिश्ड 14 December 2024 at 07:09 IST