अपडेटेड 7 March 2026 at 08:12 IST

Aaj Ka Rashifal: इन 6 राशियों का आज चमकेगा भाग्य, फंसे काम होंगे पूरे; चैत्र कृष्ण पक्ष की चतुर्थी के समय तक मिलेगा अच्छा लाभ

आज चैत्र कृष्ण पक्ष की चतुर्थी है। जिससे दिनभर ध्रुव योग और चित्रा से स्वाती नक्षत्र में बदलाव होगा। ऐसे में कुछ राशियों को इसका काफी लाभ मिलेगा। जानें आपकी राशि इसमें शामिल है या नहीं, पढ़ें कैसा रहेगा आपका आज का दिन

Aaj Ka Rashifal
राशिफल | Image: Freepik

Aaj Ka Rashifal: आज शनिवार (7 मार्च 2026) को चैत्र कृष्ण पक्ष की चतुर्थी शाम 7 बजकर 18 मिनट तक रहेगी। दिनभर ध्रुव योग और चित्रा से स्वाती नक्षत्र में बदलाव होगा। ऐसे में कुछ राशियों को इसका काफी लाभ मिलेगा, जबकि कुछ को सावधानी बरतनी होगी। कई बार छोटे-छोटे फैसले और शांत मन से बड़ी कामयाबी हासिल होती है। आज का दिन यही संदेश दे रहा है कि मेहनत और संतुलन से सब संवर जाता है। कुछ राशियों को चैत्र कृष्ण पक्ष की चतुर्थी पर आज मेहनत का फल मिलेगा।

मेष राशि: मेष वालों का दिन आस्था और अच्छे कामों में बीतेगा। मन शांत रखें, तो काम आसान हो जाएगा। पैसों के बड़े फैसले सोच-समझकर लें। परिवार के साथ धार्मिक स्थल घूमने का प्लान बना सकते हैं। स्टूडेंट्स को मेहनत का फल मिलेगा।

वृश्चिक राशि: खुशियों और सुकूनभरा दिन रहेगा, वृश्चिक वालों को आज खूब तारीफ मिलने वाली है। कोई पुराना मित्र मिल सकता है, जिससे दिल हल्का होगा। संतान की सफलता से सुकून मिलेगा। मेहनत का फल मिलेगा, लोन मंजूर हो सकता है। सेहत अच्छी रहेगी।

तुला राशि: डॉक्टर्स या चिकित्सा क्षेत्र में बड़ी कामयाबी मिल सकती है। कॉन्ट्रैक्टर्स को धनलाभ होगा। पड़ोसी से पुराना विवाद खत्म होगा। व्यवहार में सकारात्मक बदलाव आएगा।

Advertisement

इन राशियों के लिए आज का दिन खास

वृष: नई ऊर्जा मिलेगी, स्टूडेंट्स को सफलता मिलेगी, कोई बड़ा आर्थिक फायदा मिलने वाला है।

मिथुन: व्यापार में अच्छा लाभ मिलने जा रहा है, उधार दिया हुआ पैसा आज वापस मिलेगा। नौकरी के मामले में भी अच्छा समाचार मिलेगा।

Advertisement

कर्क: शांत व्यवहार रखने से बड़ा फायदा मिल सकता है। छात्र पढ़ाई पर फोकस करें, पुरानी दुश्मनी खत्म होगी। सेहत अच्छी रहेगी।

सिंह: पारिवारिक मधुरता आएगी, बॉस से तारीफ मिल सकती है। अनावश्यक खर्चों पर कंट्रोल करें।

कन्या: घूमने-फिरने के योग बन रहे हैं। व्यापार में लाभ बढ़ेगा। शाम को शुभ समाचार मिलेगा। पैसों के बड़े फेसले सोच समझ कर लें।

धनु: धन मिलने के योग बन रहे हैं। धार्मिक रुचि से परिवार में शांत वातावरण बढ़ेगा। कोई पुराना मित्र मिल सकता है।

मीन: कॉन्फिडेंस भरा दिन रहेगा, परिवार की जिम्मेदारियां अच्छे से निभाएं। संतान की सफलता से सुकून मिलेगा। मेहनत का फल मिलेगा।

मकर: पैसों के बड़े फैसले सोच-समझकर लें। परिवार के साथ धार्मिक स्थल घूमने का प्लान बना सकते हैं। स्टूडेंट्स को मेहनत का फल मिलेगा।

कुंभ: खुशियों और सुकूनभरा दिन रहेगा, वृश्चिक वालों को आज खूब तारीफ मिलने वाली है। कोई पुराना मित्र मिल सकता है, जिससे दिल हल्का होगा। संतान की सफलता से सुकून मिलेगा।

यह भी पढ़ें: Weather: अगले 4 दिनों में एक्टिव होगा पश्चिमी विक्षोभ, बदलेगा मौसम

Published By : Nidhi Mudgill

पब्लिश्ड 7 March 2026 at 07:57 IST