अपडेटेड 14 April 2024 at 18:40 IST

Laung Ke Upay: तकिए के नीचे बस रखें 1 लौंग, चमक जाएगी किस्मत; राहु-केतु से भी मिलेगा छुटकारा

शास्त्रों में कई ऐसे उपाय बताए गए हैं, जिनका इस्तेमाल करके आप अपने जीवन की कई समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं, इन्हीं में से एक लौंग का उपाय भी है।

Cloves
Cloves | Image: Freepik

Laung Ke Upay: ज्योतिष शास्त्र में कई ऐसे उपायों का जिक्र है, जिन्हें करने से व्यक्ति कई समस्याओं से छुटकारा पा सकता है। इसमें लौंग के भी कई उपायों के बारें में बताया है, जिसमें से एक के बारे में आज हम इस आर्टिकल में जानेंगे।

दरअसल, लौंग का उपयोग तो हर घर में पूजा-पाठ से लेकर खाने में मसाले के तौर पर किया जाया है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इससे किए गए उपाय आपको रातोंरात सफलता की सीढ़ी चढ़ा सकते हैं। कहते हैं कि अगर आप तकिए के नीचे सोते हुए एक लौंग रखते हैं, तो इससे आपको कई तरह के लाभ मिलते हैं। आइए इसके बारे में जानते हैं।

तकिए के नीचे सोते समय रखें बस 1 लौंग फिर देखें कमाल

चमक उठेगा भाग्य
शास्त्रों के मुताबिक तकिए के नीचे 1 लौंग रखने से संकटों से छुटकारा मिलता है और भाग्य मजबूत होता है। इस एक खास उपाय से आपकी सारी परेशानियां धीरे-धीरे दूर हो सकती हैं।

राहु-केतु होते हैं शांत
अगर किसी व्यक्ति की कुंडली में राहु-केतु की दशा चली रही है, तो उसके जीवन में कई सारी परेशानियां शुरू हो जाती हैं। ऐसे में कहा जाता है कि अगर आप सोते समय तकिए के नीचे लौंग रखते हैं, तो राहु-केतु शांत होते हैं और आपके जीवन की परेशानियां कम होने लगती हैं।

Advertisement

मनोकामना होती है पूरी
अगर किसी व्यक्ति के मन में कोई इच्छा दबी हुई है, जिसे वह पूरा करना चाहता है। तो इसके लिए लगातार 28 दिनों तक तकिए के नीचे एक लौंग कर जरूर सोना चाहिए। कहते हैं ऐसा करने पर आपकी मनोकामना जरूर पूरी होती है।

बुरे सपने से मिलता है छुटकारा
कई लोगों को रात में सोते समय बुरे-बुरे सपने आते हैं, जिससे वह काफी परेशान हो जाते हैं। ऐसे में इन लोगों को लौंग का यह उपाय जरूर आजमाना चाहिए। इससे आपको बुरे सपनों से छुटकारा मिल सकता है।

Advertisement

नेगेटिव एनर्जी होती है दूर
नकारात्मक ऊर्जा के चलते जीवन में कई परेशानियां पैदा होने लगती हैं। अगर आपके साथ भी ऐसा है, तो तकिए के नीचे एक लौंग रखकर सोएं। यह आपको इससे निजात दिलाने का काम कर सकता है।

धन प्राप्ति के लिए
अगर किसी व्यक्ति को हमेशा पैसों की तंगी बनी रहती है, तो इससे बचने के लिए रोजाना तकिए के नीचे एक लौंग रखकर सोएं। ऐसा करने पर आपके लिए धन प्राप्ति के मार्ग खुलने लगेंगे और आपको आर्थिक तंगी से छुटकारा मिल जाएगा।

यह भी पढ़ें… Amarnath Yatra 2024: 29 जून से शुरू होगी अमरनाथ यात्रा, जानें रजिस्ट्रेशन डेट और गाइडलाइंस

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Sadhna Mishra

पब्लिश्ड 14 April 2024 at 18:40 IST