Choti Diwali: छोटी दिवाली पर कितने दीये जलाएं और घी या तेल के... किसके हैं शुभ, जानें...
Choti Diwali 2024: नरक चतुर्दशी में कितने दीये जलाए जाते हैं? छोटी दिवाली को कितने दीपक जलते हैं? जानते हैं इनके बारे में...
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read

Choti Diwali 2024: नरक चतुर्दशी को छोटी दिवाली की कहा जाता है। बता दें कि इस साल ये 30 अक्टूबर दिन बुधवार को मनाई जा रही है। ऐसे में लोगों के मन में यह सवाल उठ रहे हैं कि नरक चतुर्दशी के दिन वह कितने दीये जलाएं। यदि आपके मन में भी यह सवाल उठ रहा है तो आज का हमारा लेख इसी विषय पर है।
आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि नरक चतुर्दशी यानी छोटी दिवाली के दिन व्यक्ति को कितने दीए जलाने चाहिए। पढ़ते हैं आगे…
नरक चतुर्दशी में कितने दीये जलाए जाते हैं?
- बता दें कि नरक चतुर्दशी, जिसे छोटी दिवाली या नरक चौदस भी कहा जाता है, यह कार्तिक महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को मनाई जाती है। इस दिन 14 दीये जलाने का रिवाज है।
- 14 दीयों में एक दीया यम देवता का होता है। दूसरा दीया मां काली का होता है। तीसरा दीया श्री कृष्ण का होता है। चौथा दीया घर के मुख्य द्वार पर जलता है।
- पांचवां दीये को घर की पूर्व दिशा में रखा जाता है। छठे दीये को रसोई में मां अन्नपूर्णा मैया के सामने रखा जाता है। सातवें दीये को घर की छत पर रखा जाता है।
- आठवें दीये को तुलसी के पौधे के पास रखा जाता है। इसके अलावा बाकी बचे दीयों को घर के अन्य हिस्से में जैसे की सीढ़ियां, बालकनी आदि में जलाया जाता है।
दीये घी में जलते हैं या तेल में?
बता दें कि ये दीये सरसों के तेल में जलाए जाते हैं। वहीं इनके अंदर रूई की बत्ती लगी होती है। बता दें कि दिवाली के दिन 14 दीये मंदिर के आगे जलने वाले दीयों से अलग होते हैं। ऐसे में आप सबसे पहले अपने घर के मंदिर में इष्ट देव के सामने और सभी देवी देवताओं के सामने घी का दीपक जलाएं। उसके बाद 14 दीये जलाएं।
Advertisement
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।