Chhath Puja 2025: नहाय-खाय के साथ देशभर में आज से शुरू हुआ छठ का त्योहार, जानिए नियम और विधि
Chhath Puja 2025: छठ पूजा आज यानि शनिवार से शुरू हो चुकी है। दिवाली के बाद आने वाला ये पर्व सूर्य देव और छठी मैया को समर्पित होता है जिसकी शुरुआत नहाय-खाय के साथ देशभर में हुई।
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read

Chhath Puja 2025: छठ पूजा आज यानि शनिवार से शुरू हो चुकी है। दिवाली के बाद आने वाला ये पर्व सूर्य देव और छठी मैया को समर्पित होता है जिसकी शुरुआत नहाय-खाय के साथ देशभर में हुई। ये त्योहार चार दिनों तक चलने वाला पर्व है जिसकी शुरुआत नहाय खाय से होती है। फिर आते हैं खरना, संध्या अर्घ्य और प्रातः अर्घ्य जिससे छठ का पर्व खत्म हो जाता है।
नहाए-खाए के दिन गरीब और जरूरतमंदों को दान देना ना भूलें। मां छठी का आशीर्वाद पाने के लिए जरूरतमंदों को जरूर खाना खिलाएं। इसके अलावा, गाय को रोटी या भोजन खिलाना भी पुण्य माना जाता है।
नहाय-खाय के दिन ऐसे करें पूजा
नहाय-खाय के दिन सबसे पहले सुबह-सुबह उठकर स्नान करें और फिर भगवान सूर्य को अर्घ्य दें। अपने पूरे घर की अच्छे से सफाई कर लें। साफ बर्तनों में ही खाना तैयार करें। खाना बनने के बाद सबसे पहले मंदिर में भगवान को भोग लगाएं। जिसका व्रत है, वो भोजन कर ले। फिर खाने को परिवारवालों में बांट दें।
नहाय-खाय के दिन सभी व्रती महिलाएं सूर्योदय के बाद ही सूर्य देव को अर्घ्य देती हैं और फिर प्रसाद ग्रहण करती हैं। ऐसे में आज भी व्रत रख रही हैं तो सूर्योदय का समय जरूर नोट कर लें। आज के दिन सूर्योदय सुबह 6:28 बजे हो चुका है जबकि सूर्यास्त शाम को 5:41 बजे होगा।
Advertisement
छठ पूजा 2025 का चार दिन का कार्यक्रम जानिए
- पहला दिन (नहाय-खाय): शनिवार, 25 अक्टूबर को है। इस दिन स्नान कर सूर्य देव की पूजा और सात्विक भोजन किया जाता है।
- दूसरा दिन (खरना): रविवार, 26 अक्टूबर को होगा। दिनभर व्रत और शाम को गुड़-चावल की खीर और रोटी का प्रसाद तैयार होता है।
- तीसरा दिन (संध्या अर्घ्य): सोमवार, 27 अक्टूबर को होगा। अस्त होते सूर्य को अर्घ्य अर्पण करते हैं।
- चौथा दिन (उषा अर्घ्य और पारण): मंगलवार, 28 अक्टूबर को होगा। उगते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत का समापन हो जाता है।