Chhath Nahay Khay Thali: छठ पर नहाए खाए का कैसा होता है भोग? थाली में जरूर जोड़ें ये चीजें

Chhath Nahay Khay Thali: यदि आप नहाए खाए के लिए थाली तैयार कर रही हैं तो यहां दी गई चीजों को रखना न भूलें। जानते हैं इन चीजों के बारे में...

Karwa special thali
chhath puja 2024 thali | Image: Freepik

Chhath Nahay Khay Thali: छठ पूजा को न केवल बिहार में बड़ी धूमधाम से मनाते हैं बल्कि झारखंड और उत्तर प्रदेश के भी कई ऐसे हिस्से हैं जहां पर इसे बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि छठ पर्व पर पहला दिन नहाए खाए का होता है और इस दिन एक विशेष थाली तैयार की जाती है, जिसमें पारंपरिक चीजें रखी जाती हैं। ऐसे में इन चीजों के बारे में पता होना जरूरी है। 

आज का हमारा लेख इसी विषय है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि नहाय खाय के लिए थाली (Thali for Nahay khay in hindi) में किन चीजों को रखना जरूरी है। पढ़ते हैं आगे…

छठ पर नहाए खाए की थाली कैसी होनी चाहिए?

  • बता दें कि इस थाली में शाकाहारी प्रसाद रखा जाता है, जिसमें न केवल कम मसाले होते हैं बल्कि तेल का इस्तेमाल बेहद कम किया जाता है। इस थाली से लहसुन और प्याज को भी बेहद दूर रखा जाता है। 
  • ऐसे में इस थाली में चावलों का होना बेहद जरूरी है। चावलों को उबालकर रखा जाता है। 
  • इसके अलावा लौकी चना दाल से बनी एक पौष्टिक सब्जी रखी जाती है। बता दें कि ये स्वाद में भी बेहद अच्छी होती है। 
  • इस थाली में कद्दू की सब्जी को भी रखा जाता है, जिसे कम मसालों में पकाया जाता है। इस पारंपरिक प्रसाद के रूप में देखते हैं। 
  • इसके बाद ठेकुआ को भी थाल में रखा जाता है, जो गेहूं के आटे, गुड़ और घी से बना होता है, जिसे मीठी कुरकुरी कुकी भी कहते हैं। 
  • इसके अलावा थाल में मौसमी फल जैसे - केला और गन्ने आदि को रखा जाता है। 
  • साथ में तरुआ को भी रखा जाता है, जो आलू लौकी या कच्चे केले जैसी सब्जी से बने डीप फ्राई पकौड़े होते हैं।

ये भी पढ़ें - छठ पूजा की शुरुआत कैसे हुई थी? कौन थीं इस पूजा को करने वाली पहली महिला

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By :
Garima Garg
पब्लिश्ड