Friday Mantras: आज जरूर करें मां लक्ष्मी के इन चमत्कारी मंत्रों का जाप, आर्थिक तंगी होगी दूर; घर में आएगी सुख-शांति
Friday Mantras: आज शुक्रवार के दिन किन मंत्रों का जाप करने से मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्ति हो सकती है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read

Friday Mantras: हिंदू धर्म में सप्ताह के सातों दिन देवी-देवता को समर्पित हैं। उन्हीं में से शुक्रवार का दिन विशेष रूप से मां लक्ष्मी धन और समृद्धि की देवी को समर्पित है। ऐसा माना जाता है कि जो भक्त सच्चे मन से इस दिन माता लक्ष्मी की आराधना और उनके चमत्कारी मंत्रों का जाप करते हैं, उनके जीवन से आर्थिक तंगी दूर हो जाती है और घर में सुख-शांति का वास होता है।
अगर आपको धन संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है तो आइए इस लेख में आपको विस्तार से मां लक्ष्मी के कुछ ऐसे मंत्र हैं, जिनका जाप करने के बारे में विस्तार से ज्योतिषाचार्य पंडित दयानंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।
मां लक्ष्मी के महामंत्र का करें जाप
मां लक्ष्मी का यह सबसे शक्तिशाली मंत्र माना जाता है, जो जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और समृद्धि लाता है।
ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद। श्रीं ह्रीं श्रीं महालक्ष्म्यै नम:
आर्थिक तंगी से छुटकारा पाने के लिए मंत्र
यदि आपकी तिजोरी खाली रहती है या धन की आवक में रुकावट है, तो यह मंत्र विशेष रूप से कारगर है।
ॐ ह्रीं श्रीं क्रीं श्रीं क्रीं क्लीं श्रीं महालक्ष्मी मम गृहे धनं पूरय पूरय चिंतायै दूरय दूरय स्वाहा।
Advertisement
सुख-शांति के लिए मंत्र का करें जाप
घर में शांति और कलह की समाप्ति के लिए इस मंत्र का जाप करें।
ॐ सर्वाबाधा विनिर्मुक्तो, धन धान्यः सुतान्वितः। मनुष्यो मत्प्रसादेन भविष्यति न संशयः ॐ
Advertisement
कर्ज मुक्ति और समृद्धि के लिए करें मंत्र जाप
जो साधक कर्ज या आर्थिक तंगी से परेशान हैं, उनके लिए यह मंत्र विशेष रूप से सहायक है।
ॐ ह्रीं श्रीं क्रीं क्लीं श्रीं लक्ष्मी मम गृहे धन पूरये, धन पूरये, चिंताएं दूरये-दूरये स्वाहा:
कार्य सिद्धि के लिए मंत्र जाप
यह मंत्र किसी भी शुभ कार्य को निर्विघ्न संपन्न कराने के लिए किया जाता है।
ॐ ह्रीं ह्रीं श्री लक्ष्मी वासुदेवाय नमः
कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्ति के लिए मंत्र जाप
अगर आपको कार्यक्षेत्र में सफलता नहीं मिल रही है तो आप आज शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी के इस मंत्र का जाप करें।
ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं ऊँ महालक्ष्मी नम:॥