अपडेटेड 8 February 2026 at 19:51 IST

Chandrama Gochar 2026: चंद्रमा की बदलेगी चाल, इन 3 राशियों की सेहत और जेब पर पड़ेगा सीधा असर, रहना होगा सावधान!

Moon Transit 2026: चंद्रमा का यह गोचर कुछ राशि वालों के लिए कुछ चुनौतियां लेकर आ सकता है। इस दौरान सेहत, धन और मानसिक स्थिति पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। सही दिनचर्या और बताए गए उपाय अपनाकर इन परेशानियों को काफी हद तक कम किया जा सकता है।

chandrama gochar 2026 unlucky zodiac signs moon-transit-in-scorpio-chandrma-ka-neech-rashi-vrishchik-rashifal
चंद्रमा गोचर 2026 | Image: Freepik

Unlucky Zodiac Signs: ज्योतिष शास्त्र में चंद्रमा को मन, भावनाओं, मानसिक स्थिति और सुख-समृद्धि का कारक ग्रह माना जाता है। जब भी चंद्रमा अपनी राशि बदलते हैं, तो इसका प्रभाव सभी राशियों पर किसी न किसी रूप में पड़ता है। फरवरी महीने की 10 तारीख को रात 01:11 बजे चंद्रमा तुला राशि से निकलकर अपनी नीच राशि वृश्चिक में प्रवेश करने जा रहे हैं। 
खासकर सेहत और आर्थिक स्थिति को लेकर चंद्रमा का यह गोचर कुछ राशियों के लिए मुश्किलें बढ़ा सकता है। तो चलिए जानते हैं किन 3 राशियों को इस दौरान अधिक सतर्क रहने की जरूरत है और क्या उपाय करने चाहिए।

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए चंद्रमा का यह गोचर अष्टम भाव में होगा, जिसे शुभ नहीं माना जाता। इस दौरान स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानियां सामने आ सकती हैं, खासकर पेट और पाचन संबंधी दिक्कतें। बाहर का खाना, तला-भुना और भारी भोजन करने से बचें।

आर्थिक मामलों में भी सावधानी जरूरी है। जल्दबाजी में किया गया खर्च या निवेश नुकसान दे सकता है। इसलिए पैसों से जुड़े फैसले सोच-समझकर लें।

उपाय: मानसिक शांति और स्थिरता के लिए चंद्रमा से जुड़े मंत्रों का नियमित जाप करें।

Advertisement
Uploaded image

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के लिए चंद्रमा छठे भाव में प्रवेश करेंगे। इस कारण कार्यस्थल पर विरोधियों से सावधान रहना होगा। ऑफिस में चल रही राजनीति या गुप्त साजिशों से दूरी बनाए रखें और अपने काम पर पूरा ध्यान दें।

स्वास्थ्य के लिहाज से सर्दी-जुकाम, खांसी या हल्का बुखार परेशान कर सकता है। इसके अलावा खर्च बढ़ने के भी योग हैं, इसलिए फिजूलखर्ची से बचें और पैसों की सही प्लानिंग करें।

Advertisement

उपाय: भगवान शिव की कृपा पाने के लिए रोज शिवलिंग पर जल अर्पित करें।

धनु राशि

धनु राशि वालों के लिए चंद्रमा का गोचर द्वादश भाव में होगा, जिससे बने-बनाए कामों में रुकावट आ सकती है। मन में बेचैनी, तनाव और अनावश्यक चिंताएं बनी रह सकती हैं। ऐसे में खुद को शांत रखने की कोशिश करें और परिवार से खुलकर बात करें।

यात्रा के दौरान कीमती सामान का खास ध्यान रखें। उधार लेने या देने से फिलहाल बचें, क्योंकि आर्थिक नुकसान की संभावना है। स्वास्थ्य भी थोड़ा कमजोर रह सकता है।

उपाय: दूध, दही या अन्य सफेद वस्तुओं का दान करना शुभ रहेगा।

चंद्रमा का यह गोचर मेष, मिथुन और धनु राशि वालों के लिए कुछ चुनौतियां लेकर आ सकता है। इस दौरान सेहत, धन और मानसिक स्थिति पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। थोड़ी-सी सावधानी, सही दिनचर्या और बताए गए उपाय अपनाकर इन परेशानियों को काफी हद तक कम किया जा सकता है।

यह जरूर पढ़ें: Rahu Budh Yuti 2026: बनने वाली है राहु और बुध की महायुति, होगी पैसों की वर्षा, जानें फरवरी में किन राशियों को मिलेगी नौकरी में तरक्की?

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Samridhi Breja

पब्लिश्ड 8 February 2026 at 19:51 IST