अपडेटेड 6 September 2025 at 12:47 IST
Chandra Grahan 2025: चंद्रग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाएं रखें इन बातों का ध्यान, वरना हो सकता है भारी नुकसान
Chandra Grahan 2025: ज्योतिष शास्त्र में चंद्रग्रहण को शुभ नहीं माना जाता है। वहीं इस साल 07 सितंबर को साल का दूसरा चंद्रग्रहण लगने जा रहा है। इस दौरान गर्भवती महिलाओं को विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read

Chandra Grahan 2025: ज्योतिष शास्त्र में चाहे सूर्य ग्रहण हो या चंद्र ग्रहण। इसे शुभ नहीं माना जाता है। इस दौरान 12 राशियों के जातकों के जीवन में अशुभ प्रभाव पड़ते हैं। वहीं इस साल का दूसरा चंद्र ग्रहण 07 सितंबर 2025 रविवार को लगने जा रहा है। यह ग्रहण भारत में दिखाई देगा। जिसका सूतक काल भी मान्य होगा। इसलिए इस दौरान गर्भवती महिलाओं को विशेष ध्यान रखने की जरूरत है।
चंद्रग्रहण 07 सितंबर को रात 09 बजकर 58 मिनट से आरंभ होगा और इसका समापन 08 सितंबर को रात 01 बजकर 26 मिनट पर होगा। इस दौरान गर्भवती महिलाओं को विशेष ध्यान रखने की जरूरत है।
आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं कि गर्भवती महिलाओं को किन नियमों का पालन करने से लाभ हो सकता है।
चंद्र ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाएं इन नियमों का जरूर करें पालन
- चंद्र ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाएं बने हुए खाने का सेवन करने से बचें। आप ग्रहण के बाद भी बचे हुए खाने को न खाएं। इस दौरान ग्रहण की नकारात्मक ऊर्जा रहती है। इसलिए गर्भवती महिलाओं के लिए ये हानिकारक हो सकता है।
- चंद्र ग्रहण से पहले और बाद में गर्भवती महिलाओं को गंगा जल से छिड़काव जरूर करना चाहिए।
- चंद्रग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को नुकीली चीजें जैसे कि सुई, धारदार चाकू, कैंची, आदि का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। रात्रि में चांद भी न देखें। इससे शुभ नहीं माना जाता है।
ये भी पढ़ें - Chandra Grahan Mulank 2025: चंद्र ग्रहण पर इन 5 मूलांक वालों को रहना होगा सावधान, वरना भुगतनी पड़ सकती है बड़ी परेशानी
Advertisement
- चंद्रग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को नाप जप जरूर करना चाहिए। इससे सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है।
- चंद्रग्रहण के दिन आप फलाहार का सेवन कर सकती हैं और पीने वाले पानी में तुलसी दल डालकर पीएं। इससे शुद्धता और सकारात्मकता बनी रहती है।
- चंद्रग्रहण के दिन ग्रभवती महिलाएं भजन जरूर सुनें।
- चंद्रग्रहण के दिन गर्भवती महिलाएं अकेले किसी भी शांत जगह पर न जाएं। आप कहीं भी जाएं तो किसी को साथ लेकर जाएं।
Published By : Aarya Pandey
पब्लिश्ड 6 September 2025 at 12:47 IST