अपडेटेड 23 March 2026 at 15:47 IST
Chandra Gochar 2026: अप्रैल में चंद्रमा करेंगे नक्षत्र परिवर्तन, इन 6 राशियों को करियर में मिलेगी उन्नति; समाज में बढ़ेगा मान-सम्मान
Chandra Gochar 2026: अप्रैल में चंद्रमा 19 बार नक्षत्र बदलने जा रहे हैं। जिसका सीधा असर व्यक्ति के मन और जीवन पर पड़ता है। अब ऐसे में चंद्रमा के गोचर से किन राशियों को उत्तम परिणाम मिल सकते हैं। आइए जानते हैं।
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read

Chandra Gochar 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में चंद्रमा को मन का कारक माना जाता है। इसलिए चंद्र का नक्षत्र बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। चंद्रमा के गोचर से इसका असर व्यक्ति के मूड, काम के निर्णय और ऊर्जा पर विशेष रूप से पड़ता है। अब ऐसे में अप्रैल में चंद्रमा का गोचर होने जा रहा है। जिसमें वह 19 बार नक्षत्र परिवर्तन करेंगे। इसका असर किन राशियों पर पड़ेगा। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।
मेष राशि पर पड़ेगा शुभ असर
मेष राशि के जातकों के लिए चंद्रमा का नक्षत्र परिवर्तन अनुकूल रहने वाला है। इस राशि के जातकों को धन लाभ होगा। करियर में शुभ अवसर मिल सकते हैं। आपके आत्मविश्वास में भी वृद्धि होगी। अगर आपने कहीं निवेश किया है तो इससे आपको लाभ हो सकता है। आपकी योजनाएं भी सफल होंगी।
मिथुन राशि को मिलेगा किस्मत का साथ
चंद्र गोचर से मिथुन राशि का भाग्योदय होगा। बिजनेस में लाभ होगा। आपके रिश्ते में मधुरता आएगी। मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा। अगर आप धार्मिक यात्रा की योजना बना रहे हैं तो आपको सफलता मिल सकती है। आपको शुभ अवसरों की प्राप्ति हो सकती है।
सिंह राशि वालों को होगा जबरदस्त लाभ
सिंह राशि के जातकों को जबरदस्त लाभ होने की संभावना है। आपके करियर में उन्नति होगी। समाज में मान-सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। निवेश कर रहे जातकों को उत्तम परिणाम मिल सकते हैं। आपको नई जिम्मेदारियां मिल सकती है।
Advertisement
तुला राशि वालों को बनेंगे सभी काम
तुला राशि के जातकों के लिए चंद्रमा का गोचर उत्तम परिणाम लेकर आया है। आपको खर्चों पर नियंत्रण करने की जरूरत है। रिश्तों में पहले से सुधार होगा। आपका स्वास्थ्य भी उत्तम रहेगा। आपको थोड़ा धैर्य बनाए रखने की जरूरत है।
मकर राशि वालों को मिलेंगे शानदार मौके
मकर राशि वालों को कार्यक्षेत्र में शानदार मौके मिलेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति में भी मजबूती आएगी। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। वरिष्ठों का मार्गदर्शन मिलेगा। आपको पुरानी मेहनत का फल मिल सकता है।
Advertisement
मीन राशि वालों को अचानक होगा लाभ
मीन राशि के जातकों को अचानक धन लाभ हो सकता है। मन में किसी तरह का कोई बोझ न रखें। कोई भी बड़ा फैसला जल्दबाजी में न लें। आप यात्रा पर जा सकते हैं। पूजा-पाठ में मन लगेगा। करीबी लोगों का पूरा सहयोग मिलेगा।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Aarya Pandey
पब्लिश्ड 23 March 2026 at 15:47 IST