अपडेटेड 10 August 2024 at 15:25 IST

Chanakya Niti: शादी के लिए एक-दूसरे से मिल रहे हैं तो पूछ लें ये सवाल, वरना पड़ेगा पछताना...

Chanakya Niti in hindi: अगर आप शादी के लिए अपने पार्टनर से मिल रहे हैं तो यह सवाल पूछना ना भूलें। जानते हैं इसके बारे में...

Chanakya Niti in hindi
Chanakya Niti in hindi | Image: SOCIAL MEDIA

Chanakya Niti in hindi: हमारे इतिहास में कई ऐसे महान दिग्गजों का नाम दर्ज है, जिन्होंने न केवल हमें जीवन जीने का सही तरीका बताया है बल्कि उनसे हमें आगे बढ़ने की प्रेरणा भी मिलती है। उन्हीं में से एक है आचार्य चाणक्य। आचार्य चाणक्य महान दार्शनिक होने के साथ-साथ एक चिंतक भी हैं। वहीं उन्होंने हमें जीवन जीने के लिए नैतिक सिद्धांत भी दिए हैं। उन्होंने बताया है कि व्यक्ति को किन चीजों से दूर रहना चाहिए और किन चीजों को अपनी दिनचर्या में जोड़ना चाहिए। 

वहीं उन्होंने यह भी बताया है कि अगर हम शादी के लिए एक दूसरे से मिल रहे हैं तो किस चीज पर ज्यादा ध्यान देना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि किन चीजों पर ध्यान देना जरूरी है। 

आचार्य चाणक्य के अनुसार… 

  1. आचार्य चाणक्य के अनुसार, शादी एक आध्यात्मिक अनुभव के रूप में देखा जाता है। वहीं यह सामाजिक और धार्मिक संबंध है, जिसे पति-पत्नी को निभाना होता है। ऐसे में इस रिश्ते में पति-पत्नी को एक दूसरे को संतुष्ट करना जरूरी है।  शारीरिक और मानसिक रूप से संतुष्ट करने से ही इस रिश्ते को आगे बढ़ाया जा सकता है। 
  2. आचार्य चाणक्य के अनुसार, पति-पत्नी के बीच में ज्यादा उम्र का फासला नहीं होना चाहिए। ऐसे में जब भी आप अपने पार्टनर से मिलने जाएं तो सबसे पहले उसकी उम्र का पता लगा लें। हालांकि आज कल अपनी उम्र छुपाने के लिए लोग बहुत कुछ करते हैं। ऐसे में आपकी जिम्मेदारी है कि अपने पार्टनर की सही उम्र का पता लगाएं। यदि पति की उम्र ज्यादा होती है तो ऐसे में वो पत्नी को मानसिक और शारीरिक सुख देने में असमर्थ हो जाता है। 
  3. वहीं यदि पत्नियों की इच्छा पति पूरी नहीं कर पाते हैं तो वह पर-पुरुष की और आकर्षित हो सकती हैं, जिसकी वजह से वैवाहिक जीवन पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।

ये भी पढ़ें - Chanakya Niti: ये एक चीज दुश्मन को भी बना सकती है दोस्त, रखें जेब में...

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 10 August 2024 at 15:25 IST