Chanakya Niti: पानी कब नहीं पीना चाहिए? जानें आचार्य चाणक्य से
Chanakya Niti in hindi: आचार्य चाणक्य ने अपने श्लोक के जरिए हमें यह बताया है कि किस वक्त पानी का सेवन करना सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। पढ़ते हैं आगे...
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read

Chanakya Niti in hindi: हमारे जीवन के लिए पानी बेहद जरूरी है। पानी की कमी शरीर में कई समस्याओं का सामना करा सकती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि पानी का सेवन किस वक्त नहीं करना चाहिए? जी हां, आचार्य चाणक्य ने अपने श्लोक के जरिए हमें यह बताया है कि व्यक्ति को पानी का सेवन किस वक्त नहीं करना चाहिए।
आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि आचार्य चाणक्य के अनुसार व्यक्ति को पानी का सेवन किस वक्त नहीं करना चाहिए। पढ़ते हैं आगे…
आचार्य चाणक्य के अनुसार किस वक्त ना करें पानी का सेवन…
अजीर्णे भेषजं वारि जीर्णे वारि बलप्रदम्। भोजने चामृतं वारि भोजनान्ते विषप्रदम्।।
- आचार्य चाणक्य के मुताबिक, पानी यदि सही समय पर पिया जाए तो यह एक औषधि का कार्य करता है। वहीं यदि गलत समय पर पानी पिया जाए तो इसके कारण शरीर को नुकसान भी पहुंचता है।
- बता दें कि यदि आपका भोजन पच गया है और इसके बाद आप पानी पीते हैं तो यह शरीर को बल देता है। यानी इससे शरीर का बल बढ़ता है
- यदि खाना खाने के बीच में पानी पिया जाए तो ऐसा करना अमृत के समान माना जाता है।
- लेकिन जो लोग पानी को खाना खाने के तुरंत बाद पीते हैं उन लोगों के लिए बता दें कि ऐसा करना सेहत के लिए नुकसानदायक है। खाने के बाद पानी पीना विष के समान माना गया है।
- यदि आसान भाषा में कहा जाए तो व्यक्ति को खाना खाने के तुरंत बाद पानी नहीं पीना चाहिए। इसके कारण शरीर में पहुंचने वाले पोषक तत्व खत्म हो जाते हैं।
- वहीं आयुर्वेद के अनुसार यदि खाना खाने के तुरंत बाद पानी पिया जाए तो पेट की अग्नि जो आपके खाने को पचाती है वह नष्ट हो जाती है और आपका खाना सही से नहीं पच पाता है।
ये भी पढ़ें - Chanakya Niti: इन लोगों को न उठाएं नींद से, जानें क्या कहते हैं आचार्य
Advertisement
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।