अपडेटेड 23 February 2025 at 15:49 IST
Chanakya Niti: परेशानी आने पर कभी न भूलें ये बातें, बड़ी से बड़ी मुश्किल होगी दूर
Chanakya Niti in hindi: आचार्य ने हमें बताया है ऐसी कौन सी तीन बातें हैं, जिनको मानने से बड़े से बड़ा संकट दूर हो सकता है। पढ़ते हैं आगे...
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read

Chanakya Niti in hindi: आचार्य चाणक्य ने हमें कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताया है जो मुसीबत के समय काम आ सकती हैं। जी हां, व्यक्ति पर कभी भी भारी संकट आ सकता है तो उस वक्त व्यक्ति को आचार्य की तीन बातों का ध्यान रखना चाहिए। कहते हैं अगर कोई व्यक्ति इन बातों को मान लें तो बड़ी से बड़ी मुश्किलें भी आसान हो जाती हैं। ऐसे में इन बातों के बारे में पता होना जरूरी है।
आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि ऐसी कौन सी तीन बातें हैं, जिन्हें यदि मान लिया जाए तो मुसीबतों से राहत मिल सकती है। पढ़ते हैं आगे...
इन बातों का रखें ख्याल
- व्यक्ति को संकट के समय कभी अपना आत्मविश्वास नहीं खोना चाहिए। कहते हैं कि चाहे कितनी भी विपत्ति आ जाए कितना भी मुश्किल समय आ जाए आत्मविश्वास ही व्यक्ति की सबसे बड़ी ताकत होती है। आत्मविश्वास के सहारे न केवल मुश्किलों का सामना कर सकते हैं बल्कि संकट से भी बाहर निकाल सकते हैं।
- बता दें बड़ा संकट आए या मुसीबतों का दौर चल रहा है तो उस व्यक्ति को धैर्य जरूर रखना चाहिए। ऐसे समय में यदि आवेश में आकर कोई गलत निर्णय लिया जाए तो उसके कारण व्यक्ति को जिंदगी भर पछताना पड़ता है। इसलिए व्यक्ति को बेहद सोच समझ कर फैसला करना चाहिए और गंभीरता से फैसला लेना चाहिए। आवेश में आकर कोई भी निर्णय नहीं देना चाहिए।
- आचार्य चाणक्य के अनुसार, व्यक्ति को परिस्थिति से लड़ने के लिए धन का विचार जरूर करना चाहिए। यदि आपके पास धन होगा तो आप बुरे समय में अपना खुद का साथ निभा पायेंगे। ऐसे में अभी से ही थोड़ा-थोड़ा धन बुरे समय के लिए बचा कर रखें। परेशानियां कभी भी आ सकती हैं, ऐसे में समझदारी से कदम उठाना जरूरी है।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 23 February 2025 at 15:49 IST