अपडेटेड 11 July 2024 at 17:09 IST
Chanakya Niti: ऐसे लोगों को नहीं बनाना चाहिए अपना दोस्त, कभी भी दे सकते हैं धोखा
Chanakya Niti: क्या आपने दोस्तों के रूप में दुश्मन पाल रखे हैं? अगर नहीं पता तो यहां दिए चाणक्य नीतियों से करें पहचान। जानते हैं इनके बारे में...
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read

Chanakya Niti in hindi: आचार्य चाणक्य ने हमें कई ऐसी नीतियां बताई हैं, जिससे इंसान का जीवन आसान हो सके और उसके सारे कष्ट दूर हो सकते हैं। वहीं आचार्य चाणक्य ने ये बताया है हमें कैसे लोगों से फ्रेंडशिप रखनी चाहिए और किन लोगों को अपना दोस्त नहीं बनना चाहिए।
आज का हमारी लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि व्यक्ति को किस तरह के दोस्तों से दूर रहना चाहिए और किस तरह के लोगों से दोस्ती नहीं करनी चाहिए। पढ़ते हैं आगे…
इन लोगों से न करें दोस्ती
- जो लोग लोभी होते हैं और हमेशा अपने दोस्तों से अपेक्षा रखते हैं ऐसे लोगों से कभी भी मित्रता नहीं करनी चाहिए। ये लोग आगे आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं।
- आचार्य चाणक्य के मुताबिक, हमें हर बात अपने दोस्तों को नहीं बतानी चाहिए। खासकर जो लोग अचानक से हमारे दोस्त बन गए हैं या दोस्ती ज्यादा पुरानी नहीं है तो उन्हें अपने राज नहीं बताने चाहिए। ऐसे लोग दगाबाज भी निकल सकते हैं।
- व्यक्ति को स्वार्थी लोगों से भी दूर रहना चाहिए। जो मित्र स्वार्थी होते हैं वे न केवल अपना फायदा देखते हैं और जब उन्हें आपसे कोई फायदा नहीं दिखता तो वे तुरंत मुंह मोड़ लेते हैं।
- चाणक्य के अनुसार व्यक्ति के जीवन पर दोस्तों की संगति का असर पड़ता है। ऐसे में जिन लोगों की संगति बुरी है उन लोगों से दूर रहना चाहिए। वरना बुरी संपत्ति का प्रभाव आपके जीवन पर पड़ सकता है।
- इंसान को मूर्ख से भी दोस्ती नहीं करनी चाहिए। मुर्ख लोगों पर भरोसा करना मुश्किल होता है। ये आपको मुश्किल परिस्थितियों का भी सामना करा सकते हैं।
- जो लोग डबल फेस लेकर चलते हैं या अपनी बात पर नहीं टिकते या पलट जाते हैं। ऐसे लोगों से भी दोस्ती नहीं करनी चाहिए। ये लोग आगे चलकर आपकी बुराई या मजाक भी उड़ा सकते हैं।
यहां दिए गए बिंदुओं से पता चलता है कि चाणक्य नीति के अनुसार व्यक्ति को किन लोगों से दूर रहना चाहिए और कैसे लोगों की दोस्ती से बचना चाहिए।
Advertisement
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 11 July 2024 at 15:52 IST