Advertisement

अपडेटेड 2 August 2024 at 16:36 IST

Chanakya Niti: बुद्धिमान व्यक्ति न करें ये गलतियां, वरना मूर्खों में होने लगेगी गिनती

Chanakya Niti in hindi: यदि आप बुद्धिमान हैं तो आचार्य चाणक्य द्वारा बताई गईं इन गलतियों को करने से बचें। जानते हैं इनके बारे में...

Reported by: Garima Garg
Follow: Google News Icon
Advertisement
Chanakya Niti in hindi
Chanakya Niti in hindi | Image: social media

Chanakya Niti in hindi: आचार्य चाणक्य न केवल महान विद्वानों में से एक थे बल्कि उनकी नीतियां व्यक्ति को सफलता की राह तक पहुंचा सकती हैं। आज हम बात कर रहे हैं कि एक बुद्धिमान व्यक्ति को किन गलतियों को करने से बचना चाहिए और कौन सी गलतियां बुद्धिमान व्यक्ति को मूर्ख बना सकती हैं। 

आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि बुद्धिमान व्यक्ति को क्या करने से या कौन-सी गलतियां करने से बचना चाहिए। पढ़ते हैं आगे... 

बुद्धिमान व्यक्ति को क्या करने से बचना चाहिए?

  • बुद्धिमान व्यक्ति को शक्तिशाली शत्रु से हमेशा बचना चाहिए और इन लोगों पर कभी भी भरोसा नहीं करना चाहिए। इनका कहना है कि शक्तिशाली शत्रु कभी भी आप पर वार कर सकते हैं या कभी भी आपको दुख दे सकते हैं। 
  • एक बुद्धिमान व्यक्ति को हमेशा कमजोर मित्र से भी सतर्क रहना चाहिए। एक कमजोर मित्र न केवल आपकी सफलता की राह पर रुकावट डाल सकता है बल्कि कमजोर मित्र के कारण आप भी हंसी का पात्र बन सकते हैं। 
  • चाणक्य के अनुसार, कभी भी एक बुद्धिमान व्यक्ति को ऐसे स्थान पर नहीं जाना चाहिए जहां पर उसका मान सम्मान न हो या इज्जत ना हो। ऐसे स्थान को बुद्धिमान व्यक्ति को तुरंत छोड़ देना चाहिए। भले ही वह मित्र का घर हो या रिश्तेदार का, ऐसी जगह से बुद्धिमान व्यक्ति को तुरंत चले जाना चाहिए। 
  • एक मूर्ख व्यक्ति अपने नुकसान के साथ-साथ आपका भी नुकसान कर सकता है। ऐसे में कभी भी मूर्ख की बात पर ध्यान न देकर आप खुद बात का आकलन करें और तब उस पर अमल करें। 
  • कभी भी बुद्धिमान व्यक्ति को किसी दूसरे से अपने परिवार की बुराई नहीं करनी चाहिए। या शिकायत नहीं करनी चाहिए। कोशिश करनी चाहिए अपने परिवार के साथ संबंध बेहतर बना कर रखें वरना इससे परिवार के सम्मान को ठेस पहुंच सकती है। बुद्धिमान व्यक्ति को कभी भी किसी दूसरे की बुराई या निंदा नहीं करनी चाहिए। 

ये भी पढ़ें - Chanakya Niti: अपनी पत्नी को न बताएं ये 3 सच, सालों-साल पछताएंगे

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

पब्लिश्ड 2 August 2024 at 16:36 IST