Chanakya Niti: बनना चाहते हैं धनवान तो निकलें इन जगहों से, जानें आचार्य से
Chanakya niti in hindi: ऐसी कौन सी जगहें हैं, जहां पर रहने से व्यक्ति कभी भी आगे नहीं बढ़ सकत? जानते हैं इस लेख के माध्यम से...
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read

Chanakya niti in hindi: आचार्य चाणक्य ने अपनी नीतियों को आधार पर हमें की ऐसी चीजों से अवगत कराया है जो हमारी उन्नति के लिए जरूरी हैं। वहीं आचार्य चाणक्य ने हमें ये भी बताया है कि व्यक्ति को सफलता और उन्नति प्राप्त करने के लिए किन जगहों से बाहर निकलना चाहिए।
आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि व्यक्ति को धनवान और विकसित होने के लिए किन जगहों पर नहीं रहना चाहिए। पढ़ते हैं आगे..
आचार्य चाणक्य की इन बातों का रखें ख्याल
- आचार्य चाणक्य के अनुसार, उन्नति न करने का एक कारण स्थान भी है। ऐसे में व्यक्ति को कभी भी उन्नति नहीं मिलती है। व्यक्ति को ऐसी जगह को तुरंत छोड़ देनी चाहिए जहां पर कोई भी कारोबारी नहीं है यानी कोई कारोबार करने वाला नहीं है। जी हां, क्योंकि ऐसी जगह पर रहने वाले व्यक्ति का जीवन हमेशा ही मुश्किलों से निकलता है।
- आचार्य चाणक्य कहते हैं कि व्यक्ति को कभी भी ऐसी जगह भी नहीं रहना चाहिए जहां पर किसी को वेदों को ज्ञान न हो या जहां कोई ब्राह्मण न हो। ऐसी जगह पर निवास करने वाला व्यक्ति भी कभी भी विकसित नहीं हो सकता है। बता दें कि ब्राह्मणों द्वारा ही धर्म की रक्षा की जाती है ऐसे में उनका होना अनिवार्य है।
- आचार्य चाणक्य के मुताबिक, जल का बेहद महत्व है। वहीं जल पर एक कहावत भी है कि जल ही जीवन है। ऐसे में जहां पर जल नहीं है वहां पर भी रहने से बचें। नदी, तालाब, कुंआ आदि नहीं होने पर जीवन मुश्किल हो सकता है।
- आचार्य चाणक्य के अनुसार, जहां पर आस पास कोई चिकित्सक या वैद्य न हो तो वहां पर भी रहने का कोई फायदा नहीं है। ऐसे में रोग, दुर्घटना, ज्वर जैसी गंभीर समस्याओं का इलाज मुमकिन नहीं है। ऐसी जगह पर भी रहना मुमकिन नहीं है।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।