Chanakya Niti: साल 2025 में होगा अपार धन अगर मान ली आचार्य चाणक्य की ये बातें
Chanakya Niti in hindi: यदि आप अपने नए साल को अच्छा बनाना चाहते हैं तो ऐसे में आप आचार्य चाणक्य की इन बातों को मान सकते हैं। जानते हैं इनके बारे में...
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read

Chanakya Niti in hindi: साल 2025 शुरू हो गया है। ऐसे में लोग घरों में वो काम कर रहे हैं, जिससे पूरा साल उनका अच्छा और हेल्दी बीते। लेकिन आपको बता दें यदि इन लोगों ने आचार्य चाणक्य की कुछ बातें मानीं तो इससे न केवल तिजोरी भरी रह सकती है बल्कि आपका साल भी बेहद अच्छा जा सकता है। ऐसे में इन बातों के बारे में पता होना जरूरी है।
आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे चाणक्य की ऐसी कौन सी बातें हैं, जिन्हें मानने से आपका साल 2025 अच्छा जा सकता है। पढ़ते हैं आगे...
आचार्य चाणक्य की मानें ये बातें
- जो व्यक्ति बेकार की चीजों में पैसा खर्च करता है उसके पास पैसा कभी नहीं टिकता। ऐसे में आप 2025 में केवल उन्हीं चीजों पर पैसे लगाएं जो उपयोगी हैं और जरूरती हैं। ऐसे में आप अपने पैसे को भी बचा सकते हैं।
- आचार्य चाणक्य के अनुसार, अगर कोई व्यक्ति स्वभाव में कंजूस है तो वह भी अपने धन को ज्यादा देर अपने पास नहीं रोक सकता। ऐसे में व्यक्ति को अपनी नियत पर भी काम करना जरूरी है। जरूर से ज्यादा खर्च नहीं लेकिन जरूरत के मुताबिक खर्च जरूर करें।
- जो लोग धन को दान, धर्म या अच्छे कार्य में नहीं लगाते हैं उनके पास भी धन खत्म हो जाता है। ऐसे में अपने पैसे को अच्छी जगह पर लगाएं और दान आदि जरूर करें।
- चाणक्य के मुताबिक, जो इंसान मेहनती नहीं है और आलस्य से भरा हुआ है वह भी कभी मां लक्ष्मी को प्रसन्न नहीं कर सकता और उस इंसान के पास भी कभी लक्ष्मी नहीं टिकती है। ऐसे में व्यक्ति को हमेशा आलस को त्यागना चाहिए।
- माता लक्ष्मी गंदगी को पसंद नहीं करतीं। ऐसे में आचार्य जी कहते हैं कि घर को गंदा ना रखें और खुद की भी साफ सफाई जरूरी है। इससे अलग मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए मंदिर को भी साथ व स्वच्छ रखें।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।