अपडेटेड 31 July 2024 at 15:49 IST

Chanakya Niti: ऐसे लोगों को न दें सलाह, वरना पड़ सकता है पछताना

Chanakya Niti: एक सलाहकार को पता होना चाहिए कि किन लोगों को सलाह देना सही है और किन लोगों से दूरी बनानी चाहिए। जानते हैं इनके बारे में...

Chanakya Niti in hindi
Chanakya Niti in hindi | Image: SOCIAL MEDIA

Chanakya Niti important points in hindi: जब भी हम किसी मुश्किल में फंस जाते हैं तो हम अपनों को फोन करके उनसे सलाह मश्वरा करते हैं, जिससे की मुसीबत से बाहर आया जा सके। लेकिन सलाहकार को भी है पता होना चाहिए कि किन लोगों को सलाह देनी चाहिए और किन लोगों से दूरी बनानी चाहिए।

आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि ऐसे कौन से लोग हैं, जिन्हें सलाह देने से बचना चाहिए। आचार्य चाणक्य ने अपनी नीतियों में इनका जिक्र किया है। जानते हैं आचार्य चाणक्य की इन नीतियों के बारे में... 

इन लोगों को न दें सलाह 

  • कभी भी लालची व्यक्ति को सलाह नहीं देनी चाहिए। ऐसे में सलाहकार खुद फस सकता है। लालची लोग न केवल अपना फायदा देखते हैं बल्कि वह दूसरों को फंसाने में तनिक भी संकोच नहीं करते है। ऐसे में आपकी भलाई इसी में है कि लालची लोगों से दूर रहें। 
  • जो लोग बेहद शक्की होते हैं यानी जो लोग किसी पर भी भरोसा नहीं करते, ऐसे लोगों को भी सलाह नहीं देनी चाहिए। इन लोगों को सलाह देने पर ये लोग समझ सकते हैं कि आपने इन्हें सलाह अपने ही फायदे के लिए दी है। ऐसे में शक्की लोगों से भी दूर रहें। 
  • जो लोग बुरी संगत के होते हैं, इन लोगों को भी सलाह नहीं देनी चाहिए। ये लोग कभी भी आपकी सलाह नहीं मानते। उल्टा पीठ पीछे आपकी हंसी उड़ाते हैं। बुरी संगत वाले लोग आपको गलत भी ठहरा सकते हैं। 
  • आचार्य चाणक्य में बताया है कि जो लोग बेहद घमंडी होते हैं, ऐसे लोगों को भी सलाह देने से बचना चाहिए। वह दूसरों के सामने खुद को सबसे आगे रखते हैं। वहीं दूसरों को कुछ नहीं समझते। ऐसे में इन लोगों को सलाह देना खुद पर ही भारी पड़ सकता है।

ये भी पढ़ें - Chanakya Niti: अपनी पत्नी को न बताएं ये 3 सच, सालों-साल पछताएंगे

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 31 July 2024 at 15:46 IST