अपडेटेड 17 July 2024 at 15:42 IST

Chanakya Niti: वो 3 काम, जिसे करने के बाद चाणक्य ने दी है नहाने की सलाह वरना...

Chanakya Niti: यदि कुछ चीजों को किया जाए तो उसके बाद स्नान करना बेहद जरूरी है आचार्य चाणक्य ने उन चीजों के बारे में बताया है जानते हैं उनके बारे में...

Chanakya Niti in Hindi
Chanakya Niti in Hindi | Image: social media

Chanakya Niti in hindi: आचार्य चाणक्य की नीतियां न केवल हमें जीवन जीने का सही ढंग बताती हैं बल्कि यह नीतियां यदि अपनाई जाएं तो व्यक्ति जीवन में हर नामुमकिन चीज भी हासिल कर सकता है। किसी श्लोक में उन्होंने बताया है कि कैसी महिला की संगत में न रहें तो कहीं उन्होंने बताया है कि मुखिया बनकर कैसे राज करें। आज हम बात कर रहे हैं उन चीजों की, जिसे करने के बाद तुरंत स्नान करना जरूरी है। अगर स्नान न किया जाए तो व्यक्ति अशुद्ध माना जाता है। जी हां, आचार्य चाणक्य ने कुछ ऐसी चीजों का जिक्र किया है जिनके बाद तुरंत स्नान करना जरूरी है। 

आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि किन चीजों को करने के बाद स्नान करना जरूरी है। पढ़ते हैं आगे...

आचार्य चाणक्य की ये तीन बातें 

  • व्यक्ति को शमशान घाट से आने के बाद जरूर नहाना चाहिए। आचार्य चाणक्य की नीतियों के अनुसार शमशान घाट से आया व्यक्ति अशुद्ध माना जाता है। वहीं शमशान घाट का धुआ जब व्यक्ति के शरीर को स्पर्श करता है तो उसकी सारी अशुद्धियां दूर हो जाती हैं। ऐसे में शमशान घाट से आएं तो जरूर स्नान करना चाहिए। 
  • जब व्यक्ति बाल कटवा कर आता है तब भी व्यक्ति को जरूर स्नान करना चाहिए। बाल कटवा कर आने वाला व्यक्ति भी अशुद्ध माना जाता है। वहीं उसके शरीर पर बाल चिपक जाते हैं जो व्यक्ति को परेशान कर सकते हैं।
  • आचार्य चाणक्य के अनुसार, व्यक्ति को शरीर की मालिश के बाद भी स्नान करना चाहिए। शरीर की मालिश के बाद शरीर अशुद्ध हो जाता है। ऐसे में यदि व्यक्ति अशुद्ध शरीर के साथ सो जाता है तो स्वप्न डरावने नजर आ सकते हैं। ऐसे में स्नान करने के बाद ही अन्य कार्य करें।

ये भी पढ़ें - Devshayani Ekadashi 2024: देवशयनी एकादशी पर करें नारियल के ये आसान उपाय

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 17 July 2024 at 15:42 IST