अपडेटेड 16 April 2024 at 23:38 IST

Kanya Pujan Gift: मां दुर्गा को करना है प्रसन्न, तो कन्या पूजन में कन्याओं को उपहार में दें ये चीजें

Navratri में कन्या पूजन का विशेष महत्व होता है। इसके बिना यह व्रत पूरा नहीं माना जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं इन्हें विदा करते हुए उपहार में क्या देना चाहिए।

kanya pujan gift
कन्या पूजन में कन्याओं को क्या गिफ्ट दें | Image: Freepik

Kanya Pujan Me Kya Gift De: देशभर में चैत्र नवरात्रि की धूम है। इस दौरान देवी भगवती के भक्त विधि-विधान से नौ देवियों की पूजा अर्चना करते हैं। इसके बाद महाअष्टमी और महानवमी के दिन कन्या पूजन के साथ ही इस पर्व का समापन करते हैं। मान्यता है कि कन्या पूजन (Kanya Pujan Niyam) के बिना यह व्रत पूरा नहीं होता है। ऐसे में नौ दिनों तक मां की आराधना करने के बाद भक्त छोटी बच्चियों को घर बुलाकर उन्हें भोजन करवाते हैं और साथ में कुछ उपाहर (Gift Ideas) भी देते हैं।

दरअसल, महाअष्टमी और नवमी तिथि (Navmi Tithi) पर कन्याओं को देवी के रूप में पूजा जाता है। ऐसे में इन्हें कुमकम, टीका और कलावा बांधने के बाद भोज कराया जाता है। साथ ही जब इन्हें विदा किया जाता है, तो उपहार में कुछ चीजें दी जाती है। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों को बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें कन्याओं को कन्या पूजन में बाद देने पर मां दुर्गा प्रसन्न होती हैं।

कन्या पूजन में कन्याओं की संख्या का रखें ध्यान

नवरात्रि में नौ दिनों तक बड़े ही धूम धाम से मां की पूजा अर्चना की जाती है और फिर अष्टमी और नवमी तिथि पर कन्या पूजा की जाती है, लेकिन अक्सर लोग कन्या पूजन (Kanya Pujan) में कन्याओं की संख्या को लेकर कंफ्यूज रहते हैं कि आखिर कितनी कन्याओं को भोजन करवाना चाहिए। बता दें कि शास्‍त्रों के मुताबिक नवरात्रि में 9 कन्‍याओं और 2 लड़के को भोजन करवाने का नियम बताया गया है।

कन्या पूजन में बच्चियों को उपहार में दें ये चीजें मां दुर्गा होंगी प्रसन्न

लाल चुनरी (Red Chunri)
कन्या पूजा (Kanya Pujan Gift) के बाद कन्याओं की विदाई करते हुए आप उन्हें लाल चुनरी भेंट स्वरूप दे सकते हैं। क्योंकि माता रानी को लाल रंग की चुनरी अति प्रिय है। ऐसे में जब आप कन्याओं को चुनरी उपहार में देते हैं, तो माता रानी का आशीर्वाद आपको मिलता है।

Advertisement

फल (Fruit)
Navratri में कन्याओं को भोजन कराने के बाद एक फल जरूर दें। मान्यता है कि फल उपहार में देने से आपके अच्छे कर्मों का फल कई गुना वापस होकर मिलता है। केला और नारियल को सबसे शुभ फल माना गया है।

मिठाई (Sweet)
प्रसाद स्वरूप कन्याओं (Kanya Pujan Vidhi) को किसी एक तरह मिठाई जरूर खिलानी चाहिए। इसके लिए आप सूजी का हलवा, आटे का हलवा माता रानी को भोग लगाने के बाद दे सकती हैं।

Advertisement

श्रृंगार सामग्री (Makeup Items)
नवरात्रि में कन्याओं की विदाई करते समय उन्हें उपहार में श्रृंगार (Makeup Tips) सामग्री देनी चाहिए। इसके लिए सबसे पहले श्रृंगार की सामग्री को देवी मां को चढ़ा दें उसके बाद भोजन कराने के बाद कन्याओं को यह भेंद में दे दें।

लाल चुड़ियां (Red Bangles)
नवरात्रि (Navratri) के दौरान कन्याओं को उपहार में लाल चूड़ियां (Laal Chudiya) देने का विशेष महत्व बताया गया है। लाल रंग को वृद्धि का प्रतीक माना जाता है।

यह भी पढ़ें… Kanya Pujan 2024: कंचक में क्यों खिलाते हैं कन्याओं को हलवा-पूरी के साथ चना? जानें पौराणिक मान्यता

Published By : Sadhna Mishra

पब्लिश्ड 16 April 2024 at 23:38 IST