अपडेटेड 12 March 2026 at 23:30 IST

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि शुरू होते ही होगी अच्छे दिनों की शुरुआत, किन राशियों पर बनी रहेगी मां दुर्गा की कृपा?

Lucky Zodiac Signs 2026: नवरात्रि के दिनों में मां दुर्गा की सच्चे मन से पूजा-अर्चना करने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा आती है। भक्त इन दिनों व्रत रखते हैं, दुर्गा सप्तशती का पाठ करते हैं और घरों में घट स्थापना भी करते हैं।

Chaitra Navratri 2026 lucky zodiac signs maa durga blessings rashifal
चैत्र नवरात्रि 2026 राशिफल | Image: Freepik

Chaitra Navratri 2026 Lucky Zodiac Signs: हिंदू धर्म में चैत्र नवरात्रि का विशेष महत्व माना जाता है। यह पर्व मां दुर्गा की आराधना का सबसे पवित्र समय माना जाता है। नवरात्रि के नौ दिनों में भक्त मां के अलग-अलग रूपों की पूजा करते हैं और घरों में सुख-समृद्धि की कामना करते हैं।

साल 2026 में चैत्र नवरात्रि की शुरुआत 19 मार्च से होगी और इसका समापन 27 मार्च को होगा। इन नौ दिनों के बाद राम नवमी का पर्व मनाया जाएगा। ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार इस बार नवरात्रि का समय कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है। माना जा रहा है कि इन राशियों पर मां दुर्गा की विशेष कृपा बनी रह सकती है। तो चलिए जानते हैं किन राशियों के लिए यह नवरात्र शुभ परिणाम लेकर आ सकता है।

मेष राशि

चैत्र नवरात्रि का समय मेष राशि के लोगों के लिए काफी अच्छा माना जा रहा है। इस दौरान करियर और नौकरी से जुड़े नए अवसर मिल सकते हैं। इस दौरान नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को सफलता मिलने की संभावना है। इसके अलावा अचानक धन लाभ के योग बन सकते हैं। लंबे समय से रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। साथ ही, अगर कोई कानूनी मामला चल रहा है तो उसमें भी राहत मिलने के संकेत हैं। यह समय मेष राशि के लिए तरक्की और सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकता है।

Uploaded image

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए भी यह नवरात्रि कई खुशखबरियां लेकर आ सकता है। इस दौरान आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है। साथ ही, आय के नए स्रोत बनने की संभावना है। व्यापार से जुड़े लोगों को अच्छा मुनाफा मिल सकता है। इसके अलावा किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जो करियर में मददगार साबित हो सकती है। इसके अलावा घर, वाहन या किसी बड़ी चीज से जुड़ी खुशखबरी भी मिल सकती है।

Advertisement

मकर राशि

मकर राशि वालों के लिए भी यह समय शुभ माना जा रहा है। नए प्रोजेक्ट या काम के अवसर मिल सकते हैं। साथ ही, परिवार में सुख-शांति का माहौल बना रह सकता है। इस दौरान निवेश से लाभ मिलने की संभावना है। पैतृक संपत्ति से फायदा हो सकता है। इसके अलावा नौकरी करने वालों को पदोन्नति या नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। यह समय मकर राशि के लिए आर्थिक और पारिवारिक रूप से अच्छा साबित हो सकता है।

Uploaded image

नवरात्रि में करें मां दुर्गा की पूजा

नवरात्रि के दिनों में मां दुर्गा की सच्चे मन से पूजा-अर्चना करने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा आती है। भक्त इन दिनों व्रत रखते हैं, दुर्गा सप्तशती का पाठ करते हैं और घरों में घट स्थापना भी करते हैं। मान्यता है कि सच्ची श्रद्धा से की गई पूजा से मां दुर्गा भक्तों की मनोकामनाएं पूरी करती हैं और जीवन में सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देती हैं।

Advertisement

यह जरूर पढ़ें: Grah Gochar 2026: शुक्र-सूर्य-चंद्रमा बदलेंगे अपनी चाल, गोचर से खुलेगी किन 3 राशियों की किस्मत?
 

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Samridhi Breja

पब्लिश्ड 12 March 2026 at 23:30 IST